वैष्णो देवी यात्रा पर खराब मौसम का असर, 7 अक्टूबर तक यात्रा स्थगित, श्राइन बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला

Desk: माता वैष्णो देवी यात्रा पर एक बार फिर खराब मौसम का साया मंडरा रहा है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद श्राइन बोर्ड ने 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित करने का फैसला लिया है। श्राइन बोर्ड ने बताया कि भारी बारिश, तेज हवाओं और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए यह निर्णय भक्तों की सुरक्षा के लिए आवश्यक था। इस अवधि में यात्रा मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा।

जरूरत पड़ी तो अवधि बढ़ाई जाएगी :

अधिकारियों ने कहा है कि यदि 7 अक्टूबर तक मौसम में सुधार नहीं हुआ, तो यात्रा स्थगन की अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

पिछली आपदा में  हुई थी श्रद्धालुओं की मौत :

श्राइन बोर्ड ने यह कदम पिछली आपदा को ध्यान में रखते हुए उठाया है। 26 अगस्त 2025 को अर्धकुवारी के पास हुए भूस्खलन में 34 श्रद्धालुओं की मौत और 22 अन्य घायल हुए थे। उस समय यात्रा मार्ग पर व्यापक क्षति हुई थी और प्रशासन को यात्रा रोकनी पड़ी थी।

वैष्णो देवी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि :

इस बार भी हजारों श्रद्धालु माता वैष्णो देवी यात्रा की तैयारी में थे, लेकिन बोर्ड ने स्पष्ट किया कि किसी भी श्रद्धालु की जान जोखिम में नहीं डाली जाएगी। मौसम सामान्य होते ही यात्रा दोबारा शुरू कर दी जाएगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे श्राइन बोर्ड की वेबसाइट और हेल्पलाइन से नियमित जानकारी लेते रहें तथा बिना आधिकारिक अनुमति के यात्रा मार्ग पर न जाएं।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

CSR के तहत BFCL ने बुजुर्गों को दिया खास अनुभव, अयोध्या...

रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम, पालू के बुजुर्गों के...

धनबाद में धनंजय कुमार पुटूस के 49वें जनता दरबार में उठा...

धनबाद: वार्ड संख्या-01 में आयोजित धनंजय कुमार पुटूस के 49वें जनता दरबार में इस बार नई सराय-गिद्दी मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं...

रोहतास के भलुनी भवानी मंदिर में लाखों की चोरी, देवी के...

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले के दिनारा स्थित प्रसिद्ध भलुनी भवानी देवी स्थान में चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की...