रेप पीड़ित बच्ची की मौत पर कांग्रेस का पटना में प्रदर्शन, नीतीश का किया पुतला दहन

पटना : राजधानी पटना के पीएमसीएच में मुजफ्फरपुर से लाई गई रेप पीड़ित बच्ची के लापरवाही से मौत को लेकर कांग्रेस ने आज इनकम टैक्स चौराहे पर प्रदर्शन और हंगामा किया। साथ ही सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।कांग्रेस ने कहा कि बलात्कार में नीतीश सरकार भागीदार है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में महिला संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ कई महिला कार्यकर्ता और भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे। जमकर नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पूरे मामले पर कार्रवाई की मांग की।

LN Mishra 1 22Scope News

सरकार पूरी तरह बलात्कार में भागीदार और सहभागिता निभा रही है – कांग्रेस

कांग्रेस का करना है कि सरकार पूरी तरह बलात्कार में भागीदार और सहभागिता निभा रही है। उस बच्ची की मौत के लिए जिम्मेदार जो लोग हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर उस लड़की को न्याय नहीं मिला तो उसके अस्थि को लेकर पूरे बिहार में यात्रा करेंगे। नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का पुतला लेकर पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया।

यह भी देखें :

नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी और फिर इलाज में हुई लापरवाही बेहद शर्मनाक – राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मुजफ्फरपुर में दलित नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी और फिर इलाज में हुई लापरवाही बेहद शर्मनाक है। अगर समय पर इलाज मिला होता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। लेकिन डबल इंजन सरकार ने सुरक्षा तो दूर, जीवन रक्षा में भी घोर लापरवाही बरती। पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक हम चुप नहीं बैठेंगे। दोषियों और लापरवाह अफसरों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़े : पटना में बड़ी साजिश नाकाम, 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...

Khunti Crime News: खूंटी में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की...

 खूंटी के अड़की में आठ माह की गर्भवती युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। शव...