बिहार कांग्रेस का पटना में हल्लाबोल, कहा- दलित बेटी को दो न्याय!

पटना/नवादा/आरा : बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना से बवाल मच गया है। पटना के पीएमसीएच अस्पताल में बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद बिहार कांग्रेस ने के साथ-साथ पटना की सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। साथ ही सड़क पर जमकर हंगामा मचाया। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Goal 1 22Scope News

पटना की सड़कों पर बिहार कांग्रेस, प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता रहे मौजूद

मुजफ्फरपुर में दलित बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या को लेकर आज यानी दो जून को बिहार कांग्रेस के नेताओं ने पटना की सड़कों पर बिहार सरकार, सीएम नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को लेकर हल्लाबोल प्रदर्शन किया है। जिसमें बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्ण अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम सहित पार्टी के कई बड़े नेता व कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर प्रदर्शन करते दिखाई दिए। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि एक दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात हुई और फिर उसका गला रेतकर हत्या की कोशिश की गई। गंभीर हालत में उसे पटना के पीएमसीएच अस्पताल लाया गया। लेकिन इलाज में हुई लापरवाही और देरी के चलते पांच घंटे तक जिंदगी से जूझने के बाद मासूम ने दम तोड़ दिया।

बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला

आपको बता दें कि इस दर्दनाक घटना के बाद अब बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज पटना के सदाकत आश्रम से मोर्चा निकाला गया। इस मार्च का नेतृत्व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब कर रहे हैं। साथ ही उनके साथ प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी मौजूद हैं। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ और युवा कांग्रेस का कहना है कि यह सिर्फ एक बच्ची की बात नहीं है, यह पूरे सिस्टम की असफलता का सवाल है। साथ ही मंगल पांडे से इस्तीफा मांगा है। अब इंसाफ की लड़ाई सड़कों पर लड़ी जाएगी।

यह भी देखें :

किसी की भी जान जाती है दुखद बात है, बच्ची के साथ हुआ है घोर अन्याय – कृष्ण अल्लावरु

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में बच्ची के साथ बलात्कार और उसकी मौत पर कांग्रेस प्रभारी कृष्ण अल्लावरु ने कहा कि किसी की भी जान जाती है, दुखद बात है। बच्ची थी उसके साथ घोर अन्याय हुआ है। सुशासन बाबू का राज है लेकिन यहां पर कुशासन है। सरकार, प्रशासन, पुलिस, मंत्री और मुख्यमंत्री बच्ची की मदद नहीं की। तीन-चार दिन तक बच्ची संघर्ष करती रही। अस्पताल में भर्ती करने के लिए लोगों को सड़क पर उतरना पड़ा। मंत्री, मुख्यमंत्री, प्रशासन, अधिकारी और अस्पताल के डॉक्टर बच्ची का ख्याल नहीं रखा। अंत में बच्ची के साथ अन्याय होने के बाद इलाज न होने के कारण बच्ची ने दम तोड़ दिया। यह बिहार के लिए नहीं भारत के लिए भी सर झुकाने वाला काम है। हमें बहुत दुख है और हम बच्ची के परिवार के साथ हैं। उस बच्ची को न्याय मिलना चाहिए यह हम सरकार से मांग करते हैं।

बच्ची को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है – कांग्रेस प्रभारी

कृष्ण अल्लावरु ने कहा कि राहुल गांधी ने भी बच्ची को लेकर ट्वीट किया है। इस पर प्रभारी ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है। डबल इंजन की सरकार से वंचितों, बच्चों और महिलाओं को नकारा जा रहा है। बिहार में मंत्रियों, माफियाओं और क्रिमिनल का बोलबाला है। बिहार में पूरी तरह कुशासन चल रहा है। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, मुख्यमंत्री, राज्य के मंत्री, सांसद और विधायक कुछ नहीं बोल रहे हैं। पुलिस, अधिकारी और डॉक्टर सभी लोग मौन हैं कोई कुछ नहीं बोल रहा है।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव अब्दुल्लाह आजम ने सरकार से की मांग, कहा- बलात्कारियों को दी जाए फांसी

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव अब्दुल्लाह आजम के द्वारा मुजफ्फरपुर में दलित नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में आज सरकार से बलात्कारियों को फांसी देने की मांग की है। पटना पीएमसीएच में नाबालिग लड़की एम्बुलेंस में इलाज के लिए इंतजार करती रही‌। अस्पताल में आईसीयू नहीं है। अगर समय पर इलाज मिल गया होता तो उस दलित लड़की की जान बच सकती थी। सरकार की व्यवस्था ने उस लड़की की जान ली। सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करती है‌ लेकिन महिलाओं के साथ आए दिन अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाए हो रही है सरकार अपनी नाकामी को छुपाने की कोशिश कर रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के राज में अपराध चरम पर है। लॉ एंड आर्डर की लगातार धज्जियां उड़ायी जा रही है। कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करती है कि महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित कर बलात्कारियों को कड़ी से कड़ी सजा दिया जाए। ताकि भविष्य में कोई भी‌ ऐसा घिनौना हरकत करने से पहले हजार बार सोंचे।

Nawada Congress 22Scope News
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव अब्दुल्लाह आजम ने सरकार से की मांग, कहा- बलात्कारियों को दी जाए फांसी

भोजपुर कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का किया गया पुतला दहन

मुजफ्फरपुर में एक दलित नाबालिग बच्ची के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म और राज्य सरकार की लापरवाही के कारण हुई उसकी दुःखद मृत्यु के विरोध में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में आरा स्थित शहीद चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक राम ने बताया कि यह घटना न केवल मानवता को शर्मसार करती है, बल्कि सरकार की संवेदनहीनता और लापरवाही का जीता-जागता प्रमाण भी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की चुप्पी इस बात को दर्शाती है कि दलित और निर्बल वर्ग की बेटियों की सुरक्षा इनके लिए कोई मायने नहीं रखती। कांग्रेस पार्टी इस मामले में चुप नहीं बैठेगी और पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने तक यह संघर्ष जारी रहेगा।

Ara Congress 22Scope News
भोजपुर कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का किया गया पुतला दहन

पुतला दहन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

पुतला दहन में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम, राजेंद्र ओझा, प्रो अरुण सिंह, अशोक यादव, प्रवक्ता डॉ. अमित कुमार द्विवेदी, बीरेंद्र मिश्रा, एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष अशोक यादव, अमिता पांडेय, पन्नग त्रिपाठी, रजी अहमद, मनोज कुमार अंजनी, प्रमोद राय, जितेंद्र शर्मा, चांद मियां, चितरंजन मुन्ना, अशोक सिंह, राजेश कुमार, शिवशंकर चौबे, राकेश त्रिपाठी, संपत सिंह, अब्दुल सलाम कुरैशी, गजेंद्र चौधरी, रवि राम, लालदेव सिंह, नागेंद्र मिश्रा, सूरज प्रकाश, घनश्याम चौधरी, रिपुंजय ओझा, लुटावन राम चौरसिया, मोहमद मंजूर अली और हरेराम कुमार सहित दर्जनों कांग्रेसी व आमजन शामिल रहे।

यह भी पढ़े : रेप पीड़िता के मौत के खिलाफ आज कांग्रेस का हल्लाबोल

स्नेहा राय, रंजीत कुमार, नेहा गुप्ता और अनिल कुमार की रिपोर्ट

Mudma Jatra 2026: मुड़मा जतरा की सुरक्षा को लेकर मंत्री शिल्पी...

Mudma Jatra 2026, रांची: ऐतिहासिक 40 पड़हा मुड़मा जतरा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता...

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...