Dhanbad: मोहलबनी घाट पर नहाने गए पांच छात्र डूबे, मेडिकल स्टूडेंट की मौत

Dhanbad: सुदामडीह थाना क्षेत्र के बिरसा पुल के पास मोहलबनी घाट पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। पांच छात्र दामोदर नदी में नहाते वक्त डूब गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीन छात्रों को बचा लिया गया। जबकि एक छात्र की मौत हो गई और एक अन्य लापता है।

मृतक की पहचान अविनाश कुमार मल्लिक (22) के रूप में हुई है। जो सिंदरी के कांड्रा बस्ती मल्लिक टोला का रहनेवाला था और दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस का छात्र था। उसका चचेरा भाई शिवम कुमार मल्लिक (18), जो झारखंड पब्लिक स्कूल बलियापुर में 12वीं का छात्र है, अब भी लापता है।

Dhanbad: हादसा रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। सभी छात्र शनिवार को जारी हुए जैक रिजल्ट की खुशी में बाइक से मोहलबनी घाट नहाने पहुंचे थे। स्थानीय गोताखोरों ने करीब 3ः30 घंटे बाद दोपहर 3:30 बजे अविनाश का शव बरामद किया। जो बिरसा पुल के दूसरी छोर से मिला। उसे चासनाला सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रात में शिवम की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिए जाने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। परिजनों और ग्रामीणों ने बिरसा पुल पर डिगवाडीह-चंदनकियारी रोड को दो घंटे तक जाम रखा। जिसके बाद प्रशासनिक हस्तक्षेप से जाम हटाया गया। सोमवार सुबह 5ः30 बजे से फिर से गोताखोरों ने तलाशी शुरू कर दी।

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...