रेप पीड़िता के मौत के खिलाफ आज कांग्रेस का हल्लाबोल

पटना : बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना से बवाल मच गया है। पटना के पीएमसीएच अस्पताल में बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद बिहार कांग्रेस ने  के साथ-साथ पटना की सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। साथ ही सड़क पर जमकर हंगामा मचाया। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Goal 6 22Scope News

पटना की सड़कों पर बिहार कांग्रेस हल्लाबोल करेगी प्रदर्शन, मौजूद रहेंगे कई बड़े नेता

आपको बता दें कि नाबालिग बच्ची के मौत के खिलाफ बिहार कांग्रेस पूरी तरह से सड़कों पर उतर गई है। आज यानी दो जून को बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से दोपहर दो बजे हल्लाबोल प्रदर्शन करने वाली है। इस हल्लाबोल प्रदर्शन में बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम सहित कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। बता दें कि कल यानी एक जून को भी बिहार कांग्रेस पटना की सड़कों पर प्रदर्शन किया था और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का पुतला दहन भी किया था। वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी कल ट्वीट कर इस जघन्य घटना पर निंदा की थी।

यह भी पढ़े : रेप पीड़ित बच्ची की मौत पर कांग्रेस का पटना में प्रदर्शन, नीतीश का किया पुतला दहन

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...