विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस का लाठीचार्ज

पटना : बिहार में बढ़ते अपराध विशेष राज्य पर बोले जा रहे हैं लगातार झूठ, अग्निवीर, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दा के विरोध में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस आज विधानसभा घेराव करने जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता शकील अहमद खान ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ बिहार कांग्रेस के सीनियर नेता और युवा कांग्रेस सड़कों पर विरोध मार्च कर रही है। भारी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर मौजूद है। इनके प्रदर्शन को देखते हुए पटना की सड़कों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

आपको बता दें कि प्रर्दशन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग भी किया है। पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठी चली। इस प्रदर्शन में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। कुछ पुलिसकर्मी के सर पर चोटें आई है। पटना के बोरिंग कैनाल रोड पर पुलिस प्रशासन द्वारा जमकर लाठीचार्ज किया गया। साथ ही वाटर कैनल का भी प्रयोग किया गया। कांग्रेस के प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस प्रशासन ने लाठीचार्ज किया है।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमलोग सदन में भी झाल बजाए हैं और सदन के बाहर भी प्रदर्शन किया है और फिर से विधानसभा का घेराव करने जा रहे हैं। बीते दिनों नीट पेपर लीक मामले को लेकर भी कांग्रेस कर्ताओं ने और युवा ब्रिगेड के नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया था। डीएसपी कृष्ण मुरारी गौतम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना में कई लोग घायल बताये जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : शकील अहमद ने कहा- यह NDA गठबंधन नहीं अंडा गठबंधन

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...