शाहाबाद की धरती से चिराग करेंगे चुनावी शंखनाद, इस दिन होगी शुरूआत

पटना: बिहार में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच उनकी पार्टी अब चुनावी अभियान का बिगुल फूंकने जा रही है। केंद्रीय मंत्री चिराग 8 जून से बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद शाहाबाद क्षेत्र से करने जा रहे हैं। चिराग पासवान 8 जून से आरा से नव संकल्प महासभा करने जा रहे हैं। इस सभा का उद्देश्य शाहाबाद में पार्टी की स्थिति को मजबूत करना और मतदाताओं के बीच अपनी पहुंच बनाना है।

यह भी पढ़ें – 55 वर्ष की उम्र में माला ने कह दिया अलविदा, बच्चों की थी पहली पसंद…

पार्टी नेताओं ने महासभा में कम से कम एक लाख लोगों को जुटाने का दावा किया है वहीँ पार्टी की कोशिश है कि शाहाबाद के भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास जिलों को एक साथ साध सकें। पार्टी प्रवक्ता राजू तिवारी ने बताया कि नव संकल्प महासभा सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक व्यापक अभियान की शुरुआत है। आने वाले समय में इसे बिहार के हर जिले में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि चिराग पासवान के ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ विजन से प्रभावित होकर युवा और बुद्धिजीवी बड़ी संख्या में लोजपा (रा) से जुड़ रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें – अब पुनपुन पहुंचने में होगी आसानी, CM ने सस्पेंशन ब्रिज के साथ ही घाट का भी किया निरीक्षण

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...