शाहाबाद से चुनावी शंखनाद की शुरुआत करेंगे चिराग, नव-संकल्प महासभा की आज आगाज

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) आज यानी आठ जून को शाहाबाद जिला के आरा स्थित रमना मैदान से दोपहर एक बजे नव-संकल्प महासभा की शुरुआत करने जा रहे हैं। चिराग पासावन केंद्र की राजनीति छोड़ बिहार आने का पूरा मन बना लिया है। चिराग आज ही शाहाबाद से चुनाव शंखनाद करने जा रहे हैं। कल यानी सात जून को पटना में भी कहा था कि बिहार में बदलाव लाने के लिए राज्य की राजनीति करना बहुत जरूरी है। चिराग और पार्टी की तरफ से एक पोस्टर सोशल मीडिया पर डाला गया है जिसमें एक रथ को दिखाकर दर्शाया गया है कि और चिराग पिता स्व. रामविलास पासवान के साथ सवारी कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि चिराग रथ का सारथी हैं।

LN Mishra 1 22Scope News

कार्यक्रम की सफलता को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश व जिला स्तरीय नेताओं ने झोंकी है पूरी ताकत

आपको बता दें कि कार्यक्रम की सफलता को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश व जिला स्तरीय नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंकी है। आरा शहर के अलावा भोजपुर, के गांव-गांव तक जनसंपर्क अभियान चलाया गया है। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में सभी नेता जुटे हैं। इसमें भोजपुर जिले के अलावा पटना, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और समेत अन्य जगहों से बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। लोजपा की इस नव संकल्प महासभा का आगाज बाबू वीर कुंवर सिंह की धरती से आज होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोजपा बिहार में अपनी मजबूत स्थिति का अहसास दूसरी पार्टियों को कराएगी। इस कार्यक्रम के बाद पार्टी की ओर से राज्यभर में नव संकल्प महासभा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी देखें :

इस महासभा के बाद लोजपा बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी कर देगी शुरू

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर इसे देखा जा रहा है। इसी के साथ लोजपा बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू कर देगी। महासभा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के अलावा सांसद अरुण भारती, सांसद वीणा देवी, सांसद शांभवी चौधरी, सांसद राजेश वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय, युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय, छात्र लोजपा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी मिश्रा और जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवाव संबोधित करेंगे। लोजपा की नव संकल्प महासभा में आज बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की हुंकार गूंजेगी। बाबू कुंवर सिंह की धरती से लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान अपने इस विजन को साकार करने के लिए हुंकार भरेंगे। अपने दिवंगत पिता स्व. रामविलास पासवान के सपनों का बिहार बनाने के लिए आरा की धरती से लोगों को आह्वान करेंगे।

यह भी पढ़े : चिराग ने PM मोदी को लिखा पत्र, बिहार के लिए कर दी बड़ी डिमांड

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...