VIP प्रमुख ने BJP को चेताया, कहा ‘निषाद समाज तोड़ देगा भ्रम’

भाजपा को पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की चेतावनी, सम्मेलन में हाथ उठाकर बता दे कि कितने निषाद समाज के लोग शामिल हैं, भ्रम टूट जाएगा। निषाद समाज को गुमराह करने का षड्यंत्र रच रही है भाजपा। भाजपा मछुआरा सम्मेलन में पैसे के दम पर भीड़ जुटा सकती है, लेकिन निषाद समाज के लोग नहीं। निषाद समाज VIP के साथ एकजुट। मुजफ्फरपुर में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना मानवता के नाम पर कलंक, पीड़ित परिवार के साथ पार्टी : मुकेश सहनी

मुजफ्फरपुर: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज मुजफ्फरपुर पहुंचे और निषाद समाज के प्रबुद्ध और गणमान्य लोगों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और संगठन विस्तार को लेकर बातचीत की। इस क्रम में उन्होंने भाजपा पर जमकर सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव की आहट सुनकर ही निषाद समाज को गुमराह करने का षड्यंत्र रच रही है।

उन्होंने भाजपा के मुजफ्फरपुर में प्रस्तावित मछुआरा समाज के सम्मेलन को लेकर कहा कि भाजपा पैसे की बदौलत इस सम्मेलन में भीड़ जुटा सकती है लेकिन उसमें निषाद समाज का कोई भी व्यक्ति नहीं होगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि निषाद समाज अब कभी भाजपा के साथ नहीं जा सकती है। निषाद समाज VIP के साथ एकजुट है। मुकेश सहनी ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो सम्मेलन में उपस्थित लोगों का केवल निषाद समाज के नाम पर हाथ उठाकर देख लेगी तो उसका भ्रम टूट जाएगा।

उन्होंने यहां तक कहा कि आज प्रदेश का कोई भी निषाद समाज का बेटा नहीं है जो VIP के साथ नहीं है। यहां तक कि जो दूसरे दल में है वह भी दिल से वीआईपी के साथ ही है। बोचहा विधानसभा उपचुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि इस चुनाव परिणाम ने सब कुछ दिखा दिया है। उन्होंने VIP के कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि वे चुनाव की तैयारी में जुटे रहें, इस बार महागठबंधन की सरकार बननी तय है। VIP के नेता ने मुजफ्फरपुर में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार के साथ वीआईपी खड़ी है। उन्होंने कहा कि बिहार में ऐसी घटनाएं रोज हो रही है, लेकिन सरकार और पुलिस चुप है। समस्तीपुर में ही ऐसी एक घटना घटी थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार नाम भी बिहार में कोई चीज नहीं रह गयी है। ऐसी घटना मानवता के नाम पर कलंक है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   जून तक राज्य की ग्रामीण सड़कों से खत्म होंगे गड्ढे, इतने किलोमीटर की सड़कों का होगा कायाकल्प

 

Saffrn

Trending News

Bihar Museum Summer Camp: 300 बच्चों ने सीखी Creative Writing और...

बिहार संग्रहालय के समर कैंप में 300 बच्चों ने टेराकोटा, कहानी लेखन और मास्क मेकिंग का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र...

Vikramshila Bridge Update: रिकॉर्ड समय में बने चार Bailey Bridge का...

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर रिकॉर्ड समय में बने चार बेली ब्रिजों का उद्घाटन किया गया। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सुरक्षित और...

Bihar Economy Summit: GTRi 6.0 में वित्त, निवेश और FinTech पर...

पटना में आयोजित GTRi 6.0 सम्मेलन में देश के प्रमुख वित्तीय, तकनीकी और नीति विशेषज्ञों ने बिहार की अर्थव्यवस्था, निवेश और फिनटेक संभावनाओं पर...

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img