अफगानिस्तान मामले पर प्रधानमंत्री की अगुवाई में हुई बैठक, हिंदू और सिख नागरिकों को भारत में शरण

नई दिल्ली : अफगानिस्तान संकट पर पीएम मोदी की अगुवाई में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी भारतीयों की सुरक्षित वापसी की बात कही, साथ ही अफगानिस्तान में रहने वाले हिंदू-सिख समुदाय के लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने को कहा। इसके अलावा सरकार की ओर से अफगानी लोगों को भी मदद की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी ने कहा कि भारत आने वाले हर अल्पसंख्यक की मदद की जाएगी। प्रधानमंत्री की अगुवाई वाली बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एनएसए अजित डोभाल भी मौजूद रहे।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि भारत को न केवल अपने नागरिकों की रक्षा करनी चाहिए, बल्कि हमें उन सिख और हिंदू अल्पसंख्यकों को भी शरण देनी चाहिए जो भारत आना चाहते हैं, और हमें हरसंभव मदद भी प्रदान करनी चाहिए। मदद के लिए भारत की ओर देख रहे हमारे अफगान भाइयों और बहनों की मदद की जाए।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को आने वाले दिनों में अफगानिस्तान से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया।

बैठक में पीएम मोदी के प्रधान सचिव डॉक्टर पीके मिश्रा, एनएसए अजित डोभाल और कैबिनेट सचिव राजीव गौबा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। माना जा रहा है कि बैठक में विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और राजदूत रुद्रेंद्र टंडन भी मौजूद थे।

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...