प्रधानमंत्री पहुंचे, मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने की आगवानी

 

प्रधानमंत्री के ऊपर पुष्पों की वर्षा

रांची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रात करीब 9:30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुचें। प्रधानमंत्री का कारकेड एसपीजी और झारखंड पुलिस के विशेष सुरक्षा में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन की ओर रवाना हुआ। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री की आगवानी झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की।

प्रधानमंत्री पहुंचे, मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने की आगवानी

 

इस दौरान राजभवन के रास्ते में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन करने के लिए काफी संख्या में आम लोगों के साथ बीजेपी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। लोगों ने फुलों की बारिश कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री ने भी आमलोगों के अभिनंदन का जवाब हाथ हिलाकर दिया। हिनू चौकर पर प्रधानमंत्री ने अपने वाहन  से बाहर आकर लोगों का अभिनंदन का जवाब हाथ हिलाकर दिया।

लोगों के बीच गजब का उत्साह

लोगों की भीड़ काफी अधिक होने के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारकेड को राजभवन पहुंचने में निर्धारित समय से अधिक समय लगा। प्रधानमंत्री आज की रात राजभवन में ही गुजारेगें।

प्रधानमंत्री पहुंचे, मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने की आगवानी

15 नवंबर की सुबह करीब 9.30 बजे प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क और स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा करेंगे। अपने दौरे के अगले क्रम में प्रधानमंत्री बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गांव पहुंचेंगे, जहां वह भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। नरेद्र मोदी सुबह करीब 11.30 में खूंटी में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेगें। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री  ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ और ‘प्रधानमंत्री विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह मिशन’ का शुभारंभ करेंगे। इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री-किसान योजना की 15वीं किस्त भी जारी करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री झारखंड में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...