Advertisment

Garhwa: होटल में पुलिस ने मारा छापा, पकड़े गए युवक-युवतियां, मालिक भी आया गिरफ्त में

Garhwa: शहर के पिपरा कला मोहल्ला स्थित जय श्री पैलेस होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर सोमवार को पुलिस ने छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 11 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें पांच पुरुष, पांच महिलाएं और होटल संचालक शामिल हैं।

Garhwa: विशेष टीम ने की कार्रवाई

थाना प्रभारी बृज कुमार ने बताया कि उन्हें होटल में अनैतिक गतिविधियों की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के लिए एसडीपीओ नीरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सोमवार दोपहर होटल में छापेमारी कर सभी 11 लोगों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा।

Garhwa: तीन मुख्य आरोपी जेल भेजे गए

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के बाद तीन लोगों को मुख्य आरोपी के रूप में चिन्हित कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इनमें होटल संचालक जय सोनी, मैनेजर अछेवर सिंह कुशवाहा और अरविंद कुमार कुशवाहा शामिल है, जिस पर युवती को पैसों का लालच देकर होटल लाने का आरोप है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की पहचान करने में जुटी है।

Jharkhand Malaria Cases: झारखंड में मलेरिया-डेंगू को लेकर अलर्ट, सरकार ने...

Jharkhand Malaria Cases: मॉनसून के दौरान मलेरिया, डेंगू और मच्छरों से फैलने वाली अन्य बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए, झारखंड सरकार ने...

Jharkhand Scholarship 2026: क्या बढ़ेगी झारखंड के छात्रों की छात्रवृत्ति? मुख्यमंत्री...

Jharkhand Scholarship 2026: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)...

JPSC JSSC Exam Scam: हजारीबाग से बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान,...

JPSC JSSC Exam Scam: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे राजनीतिक और छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, विपक्ष...