Giridih: होटल कलश धाम में पुलिस-प्रशासन का छापा, संदिग्ध हालत में पकड़े गए दर्जनभर युवक-युवतियां

Giridih: सरिया रोड स्थित होटल कलश धाम में मंगलवार को प्रशासन ने छापेमारी कर अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है। सूत्रों के अनुसार, होटल में दर्जनभर युवक-युवतियां संदिग्ध हालत में पकड़े गए। मौके से होटल संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Giridih: होटल में अवैध धंधा

यह करवाई एसडीएम संतोष कुमार और डीएसपी धनंजय राम के नेतृत्व में की गई। बताया जा रहा है कि यहां लंबे समय से अवैध गतिविधियां चल रही थीं, जहां युवक-युवतियों को आसानी से कमरे उपलब्ध कराए जाते थे और शराब पीने के लिए विशेष केबिन की भी व्यवस्था थी। इसके बाद प्रशासन ने होटल को तत्काल सील कर दिया है। अब होटल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Giridih: दर्जनभर युवक-युवतियां पकड़े गए

एसडीएम संतोष कुमार और डीएसपी धनंजय राम ने कहा कि छापेमारी में पकड़े गए जोड़ों से पूछताछ की जा रही है। होटल संचालक को हिरासत में लिया गया है। साथ ही इस बात की जांच की जा रही है कि इतने लंबे समय तक ये गतिविधियां क्यों चलती रही।

राज रवानी की रिपोर्ट

Jharkhand Weather: अलनीनो का बढ़ा खतरा, 12 जिले प्रभावित, 54% कम...

झारखंड में सामान्य से 54 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। आईएमडी ने अलनीनो के असर की चेतावनी दी है। सरकार ने कम...

JSSC Excise Constable: उत्पाद सिपाही भर्ती के 1941 अभ्यर्थियों की मेडिकल...

जेएसएससी उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के तहत 1941 अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच 1 से 14 जुलाई तक रांची सदर अस्पताल में होगी। अनुपस्थित...

FIFA World Cup 2026: जर्मनी और नीदरलैंड बाहर, पराग्वे और मोरक्को...

फीफा विश्व कप 2026 के नॉकआउट दौर में बड़ा उलटफेर। पराग्वे ने जर्मनी और मोरक्को ने नीदरलैंड को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर अंतिम 16...