IPL 2025 Final: विराट कोहली का सपना हुआ पूरा, आरसीबी ने जीता फाइनल

IPL 2025 Final: इस सीजन आईपीएल का फाइनल मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला गया। इसमें आरसीबी के 191 रनों के लक्ष्य के जवाब में पंजाब की टीम सात विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में आरसीबी ने पंजाब को छह रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही आईपीएल का खिताब जीतने का विराट कोहली का सपना पूरा हो गया है।

IPL 2025 Final: पीबीकेएस ने टॉस जीतकर पहले की गेंदबाजी

इससे पहले पीबीकेएस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए और पंजाब को जीत के लिए 191 रनों का लक्ष्य दिया है। आरसीबी की ओर से सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने 43 रन बनाए, लेकिन सबसे बेहतरीन पारी जीतेश शर्मा ने खेली। उन्होंने मात्र 10 गेंदों में 24 रन बनाए।

IPL 2025 Final: दोनों टीम की प्लेइंग-11

PBKS की प्लेइंग-11 में प्रियांश आर्य, जोश इंगलिस, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, युजवेंद्र चहल, काइल जैमीसन, विजयकुमार वैश्यक और अर्शदीप सिंह शामिल रहे, जबकि इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के रूप में प्रभसिमरन सिंह, प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट और हरप्रीत बरार शामिल रहे।

वहीं RCB की प्लेइंग-11 में विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार, मयंक अग्रवाल, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल और जोश हेजलवुड शामिल रहे, जबकि इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के रूप में रसिख सलाम, मनोज भंडागे, टिम सीफर्ट, स्वप्निल सिंह और सुयश शर्मा शामिल रहे।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Politics: ‘देश संविधान से चलेगा, बाबूलाल के फरमान से नहीं’...

 झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सरना, डीलिस्टिंग और धर्म की राजनीति को लेकर भाजपा और RSS पर निशाना साधते हुए संविधान और...

Bihar Education Update: 211 प्रखंडों में 1 जुलाई से शुरू होगी...

 बिहार सरकार ने 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में 1 जुलाई से स्नातक पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया...

Bihar Higher Education Mission: 1 जुलाई से 211 प्रखंडों में शुरू...

बिहार सरकार ने 1 जुलाई से 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया भी...

बिहार Health Infra Boost: PPP मॉडल से ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड मेडिकल...

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज विकास और रेफरल सिस्टम सुधार के...

हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img