Commercial Advertisment

Ranchi: गरज के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी, रांची में छाए रहेंगे बादल

Ranchi: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड में आज गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

Ranchi में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है। विभाग ने बताया है कि आगामी 3 दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा लेकिन इसके बाद अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार झारखंड में सबसे अधिक तापमान 38.4 डिग्री सेंटीग्रेड डालटनगंज में दर्ज किया गया। जबकि सबसे न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेंटीग्रेड जामताड़ा में रहा। वहीं साहिबगंज के राजमहल में सर्वाधिक 18.6 मिमी और पाकुड़ के महेशपुर में 10.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...