मुख्यमंत्री 100 बेड के नवनिर्मित अस्पताल का आज करेंगे उद्घाटन, अंतिम चरण में तैयारी 

बाढ़ : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी बुधवार को बाढ़ आएंगे। बाढ़ आगमन का समय दोपहर 3:40 की है। यहां पर लोगों को करोड़ों रुपए के सौगात देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे पहले अथमलगोला गोला आएंगे वहां पर आवास व कन्या उच्च विद्यालय प्रखंड सह अंचल कार्यालय जाएंगे। उसके बाद पॉलिटेक्निक कॉलेज राणा बीघा जाएंगे। इसके बाद वह 100 बेड के नवनिर्मित अनुमंडलीय अस्पताल भवन का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, कई मंत्री, विधायक और एमएलसी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। वहीं तैयारी का अंतिम जायजा लेने एसडीएम चंदन कुमार पहुंचे।

यह भी पढ़े : नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 47 एजेंडों पर लगी मुहर

यह भी देखें :

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...