Advertisment

Breaking : लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के कई ठिकानों पर रेड

कटिहार : बिहार के कटिहार से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। आय से अधिक संपत्ति मामले में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्वेता मिश्रा के कई ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की टीम ने छापेमारी की है। श्वेता मिश्रा कटिहार के मनिहारी में पदास्तापित थी। बताया जा रहा है कि चार अलग-अलग ठिकानों पर विजिलेंस टीम की छापेमारी जारी है। फिलहाल, टीम जांच कर रही है और संपत्ति का आंकलन कर रही है। बता दें कि पटना, मनिहारी, कटिहार और प्रयागराज में छापेमारी चल रही है। एक अधिकारी ने बताया कि श्वेता मिश्रा के ठिकानों पर छापा मारा गया है। श्वेता मिश्रा के घर और दफ्तर जैसे जगहों पर तलाशी ली जा रही है।

LN Mishra 1 22Scope News

श्वेता मिश्रा पर पहले भी लगे गंभीर आरोप

इससे पहले आरा सदर की भूमि सुधार उप समाहर्ता श्वेता मिश्रा का तबादला कर दिया गया था। उन्हें कटिहार के मनिहारी अनुमंडल में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया था। उन पर रिश्वत मांगने और गलत तरीके से काम करने के गंभीर आरोप लगे थे। पहले भी श्वेता मिश्रा पर कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। उनपर आरोप लगे थे कि दाखिल-खारिज के आवेदन को पास करने के लिए रिश्वत मांगी थी। इसके अलावा, उन्होंने बिना बताए अपील के मामलों की सुनवाई की और उन्हें रद्द कर दिया था। यह भी आरोप है कि उन्होंने जानबूझकर गलत जगह पर कागजात भेजे। उन्होंने निम्न न्यायालय के अभिलेख आदेश की छाया प्रति अंचल अधिकारी आरा सदर की जगह अंचल अधिकारी उदवंत नगर को भेज दी।

यह भी देखें :

जब्त की गई राशि को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है

कटिहार के मनिहारी अनुमंडल की लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्वेता मिश्रा के सरकारी आवास पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की छापेमारी समाप्त हो चुकी है। यह छापेमारी कटिहार मिरचाईबारी स्थित ऑफीसर कॉलोनी के सरकारी आवास पर की गई। सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के दौरान नकद बरामदगी हुई है, जिसकी पुष्टि स्पेशल विजिलेंस यूनिट के डीएसपी अशोक झा ने की है। हालांकि जब्त की गई राशि को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

श्वेता मिश्रा के खिलाफ विजिलेंस यूनिट में शिकायत दर्ज की गई थी – DSP अशोक झा

डीएसपी अशोक झा ने बताया कि श्वेता मिश्रा के खिलाफ विजिलेंस यूनिट में शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके आधार पर तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जिम पटना और यूपी के प्रयागराज स्थित आवास शामिल हैं। फिलहाल दो अन्य ठिकानों पर छापेमारी अभी भी जारी है, ऐसे में नकदी की सही मात्रा की जानकारी सभी ठिकानों पर कार्रवाई पूरी होने के बाद ही दी जाएगी। स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने कार्रवाई के दौरान तमाम दस्तावेजों की भी जांच की है। टीम के मुताबिक इस छापेमारी के बाद और भी खुलासे होने की संभावना है।

यह भी पढ़े : Bihar के भ्रष्ट अफसर के खिलाफ कार्रवाई जारी, अंचलाधिकारी के ठिकानों पर Raid

रतन कुमार की रिपोर्ट

Hazaribagh Coal Mining News: सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, लकूरा जंगल में...

हजारीबाग के लकूरा गांव में सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध रैट होल कोयला खदानों को ध्वस्त कर बंद कराया। तस्करी नेटवर्क...

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...