बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन के मिशन निदेशक ने की लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों व IT प्रबंधकों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

पटना : अधिवेशन भवन पटना में बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन के मिशन निदेशक डॉ. बी राजेंदर की अध्यक्षता में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों एवं आईटी प्रबंधकों के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम और संबंधित डिजिटल व्यवस्थाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करना एवं व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए सुझाव प्राप्त करना रहा।

बैठक का शुभारंभ मिशन निदेशक डॉ. बी राजेंदर के संबोधन के साथ हुआ

बैठक का शुभारंभ मिशन निदेशक डॉ. बी. राजेन्दर के संबोधन के साथ हुआ। उन्होंने लोक शिकायत निवारण तंत्र को आमजन के लिए अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने की आवश्यकता पर बल दिया और अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में 12 जुलाई 2025 को आयोजित पिछली समीक्षा बैठक की कार्यवाही के अनुपालन पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। इसके उपरांत बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई, जिसमें शिकायतों के निष्पादन, लंबित मामलों और प्रक्रियागत सुधारों पर चर्चा हुई।

Director Dr. B Rajender 1 22Scope News

लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन की समीक्षा के दौरान सेवा वितरण को और प्रभावी बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया

लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन की समीक्षा के दौरान सेवा वितरण को और प्रभावी बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। एनआईसी द्वारा ServicePlus पोर्टल में सामान्य प्रशासन विभाग की सेवाओं हेतु साक्ष्य के रूप में अपलोड किए जाने वाले दस्तावेजों से संबंधित नई व्यवस्था पर प्रस्तुतीकरण दिया गया तथा प्रतिभागियों से फीडबैक लिया गया। बैठक में डीटीपीएल द्वारा बिहार सदन, नई दिल्ली स्थित लोक सेवा केंद्र से BRPGRA के तहत परिवाद/शिकायत प्राप्त करने तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए विकसित व्यवस्था पर भी प्रस्तुतीकरण दिया गया। साथ ही HRMS के क्रियान्वयन से संबंधित प्रगति की समीक्षा की गई।

दिन भर चली इस बैठक के अंतिम चरण में प्रतिभागियों से व्यापक फीडबैक प्राप्त किया गया

आपको बता दें कि दिन भर चली इस बैठक के अंतिम चरण में प्रतिभागियों से व्यापक फीडबैक प्राप्त किया गया और प्राप्त सुझावों के आधार पर शिकायत निवारण एवं सेवा वितरण तंत्र को और मजबूत बनाने की दिशा में आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, आईटी प्रबंधक, एनआईसी एवं डीटीपीएल के प्रतिनिधियों सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Director Dr. B Rajender 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने इको टूरिज्म से संबंधित समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिए निर्देश

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...