कांग्रेस और RJD ने सिर्फ ठगा असली विकास NDA सरकार में हो रही, मंत्री जनक राम ने कहा….

पश्चिम चंपारण: बिहार सरकार में मंत्री जनक राम गुरुवार को पश्चिम चंपारण पहुंचे जहां उन्होंने एक प्रेस वार्ता करते हुए महागठबंधन पर जम कर हमला किया। जनक राम ने कहा कि आज पूरा देश संपूर्ण क्रांति दिवस के रूप में जयप्रकाश नारायण को याद कर रहा है। उन्होंने पिछड़े, दलित और अति पिछड़ों के उत्थान के लिए कई काम किये थे। इस दौरान जनक राम ने कहा कि आज एनडीए की सरकार में पूरे देश में विकास की गंगा बह रही है। पिछड़े, अति पिछड़े और दलित लोगों को बरगलाने वाली पार्टी कांग्रेस और RJD ने सिर्फ उन्हें ठगा है। आज तक उनलोगों की सरकार ने इनके लिए कोई काम नहीं किया।

यह भी पढ़ें – डोमिसाइल नीति लागू करे सरकार नहीं तो…, पटना की सड़कों पर एक बार फिर उतरे छात्रों ने…

कांग्रेस सरकार ने तो दलितों को इनके अधिकार तक से वंचित कर रखा था। अब मोदी जी की सरकार में इनका विकास हो रहा है। कांग्रेस हो या RJD हमेशा ये लोग अपने परिवार के सदस्यों का विकास करने में लगे रहे। केंद्र में जब भाजपा की सरकार बनी थी तो मंडल कमीशन बनाया गया और फिर बाद में कांग्रेस ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया था।

Goal 6 22Scope News

2014 में जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने और भाजपा की सरकार आई तब ओबीसी कमीशन को संवैधानिक मान्यता दी गई। RJD और कांग्रेस विकास का ढोंग करते हुए सिर्फ लूटते रहे हैं और अपने बेटे बेटी, दामाद बहू को आगे बढ़ाने में लगे रहे जबकि एनडीए की सरकार में लगातार विकास हो रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  NDA सरकार जेपी के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध, डिप्टी सीएम ने लालू पर कसा तंज…

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

मोतिहारी स्टेशन पर पकड़ा गया फर्जी पुलिसकर्मी, पुलिस की वर्दी पहनकर...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में नगर थाना पुलिस ने एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी...

वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई, होटल से 19.5 किलो पैंगोलिन की...

गयाजी : गया के शेरघाटी में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल से 19.5 किलो पैंगोलिन की छाल बरामद की है।...

Jamshedpur Brown Sugar Racket: जमशेदपुर में घर से चल रहा था...

Jamshedpur Brown Sugar Racket: पूर्वी सिंहभूम जिले के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस...