राजधानी में मौसम हुआ सुहाना, पटना में झमाझम बारिश

पटना : बिहार में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले लिया है। इस बीच राजधानी पटना को काले-काले बादलों ने घेर लिया। तेज हवा चलने लगी, जिसके बाद झमाझम बारिश हुई। देखते ही देखते मौसम सुहावना हो गया। बता दें कि सुबह-सुबह राजधानी पटना में धूप खिली हुई थी। उमस वाली गर्मी से लोग परेशान थे। लेकिन, अचानक मौसम ने करवट ले लिया। देखते ही देखते काले बादल छा गए और तेज आंधी के बाद जमकर बारिश हुई। इस बीच मौसम विभाग के अनुसार, कुछ जिलों के लिए अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। उन जिलों में बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना जताई गई है।

LN Mishra 1 22Scope News

इन जिलों के लिए अलर्ट

जिन जिलों में मौसम विभाग की ओर से अगले तीन घंटों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, कैमूर, सुपौल, जहानाबाद और रोहतास जिला शामिल हैं। बता दें कि, इन जिलों में बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इन जिलों में मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि, दूसरी ओर कुछ जिलों में लोगों को तपिश वाली गर्मी भी लोगों को झेलनी पड़ेगी। कहीं तेज बारिश तो कहीं धूप से लोग परेशान होंगे।

यह भी देखें :

मानसून पर लगा ब्रेक

इधर, बिहार में मानसून की दस्तक पर फिलहाल विराम लग गया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मानसून पिछले छह दिनों से पश्चिम बंगाल में ही अटका हुआ है। इसकी वजह पश्चिम से आने वाली पछुआ हवाओं का प्रबल हो जाना है, जो मानसूनी पूर्वा हवाओं को आगे बढ़ने से रोक रही हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि जब तक बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाएं सक्रिय नहीं होंगी, तबतक मानसून के बिहार में प्रवेश की संभावना कम है।

यह भी पढ़े : अचानक मौसम ने ली करवट, सड़क पर गिरा पंडाल, लगा जाम

स्नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage: बिहार स्नातक चुनाव में कोसी का...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage : बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे...

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...