जानिए बेरमो में कहां-कहां से मिला दो महिला का शव

बेरमो (बोकारो) : जिले के बेरमो में अलग-अलग जगह से दो महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है. एक जगह से विक्षिप्त महिला का शव मिला है. वहीं दूसरी जगह रेलवे कालोनी के बगल की झाड़ी में क्षत-विक्षत महिला की लाश पुलिस ने बरामद की है. आंशका जताया जा रहा है कि महिला की हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिया है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट है.

विक्षिप्त महिला की ठंड लगने से मौत

बेरमो के दुगदा थाना क्षेत्र के सिदो-कान्हू चौक के बगल में खेत से विक्षिप्त महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है. शव को पोर्स्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति खराब थी. महिला अपने बहन के घर रहती थी. पड़ोस के गांव में दिमागी हालत खराब होने की वजह से जब तब घर से निकल जाती थी. लगता है रात को भी घर से निकल गई होगी और ठंड लगने से उसकी मौत हो गई. मृतक के पास से कंबल मिला है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

झाड़ी से मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

बेरमो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के रेलवे कालोनी के बगल की झाड़ी में क्षत-विक्षत शव को पुलिस ने रात को बरामद किया है. पुलिस ने रात में ही शव को डीवीसी के मर्चरी में रख दिया. महिला का शव नग्न अवस्था में और क्षत-विक्षत स्थिति में मिला है.

पुलिस ने शव को देखकर हत्या की आशंका जताई है. अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला को दो-तीन दिन पूर्व में हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिया. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. महिला की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

रिपोर्ट : मनोज कुमार

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...