पुलिस कस्टडी में महिला की मौत, परिजन लगा रहे पुलिस पर मारने का आरोप

आरा : बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस पर थाने में एक महिला के साथ बर्बरता से पिटाई कर जान से मारने का आरोप लगा है। तीन दिन से थाने में बंद पड़ी महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत को भोजपुर के एसपी विनय तिवारी आत्महत्या बता रहे हैं तो मृतक महिला के परिजनों का आरोप है कि पुलिसवालों ने थाने में टॉर्चर कर महिला की पीट-पीटकर हत्या की है। फिलहाल महिला की लाश को आरा सदर हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है, उसके शरीर पर चोट के काफी गहरे निशान दिख रहे हैं।

यह मामला भोजपुर जिले के पीरो थाना का है। थाने में पिछले 72 घंटे से बंद पड़ी महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। अत्यंत पिछड़ा वर्ग से आने वाली मृतक महिला की पहचान शोभा देवी के रूप में की गई है, जो पीरो थाना अंतगर्त मोथी गांव के रहने वाले मुन्नू प्रसाद उर्फ़ मुन्नू कहार की पत्नी बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि तीन दिन से थाने में बंद महिला ने खुदखुशी की है। जबकि मृतक महिला के परिजन का कहना है कि महिला की हत्या की गई है। आरोप है कि पुलिस वालों ने पूछताछ के नाम पर थाने में बर्बरता की और टार्चर कर महिला को मौत के घाट उतार दिया.

महिला को हत्या के मामले में सिर्फ शक के बिनाह पर पुलिस ले आई थी या उसके ऊपर कोई एफआईआर था, क्या किसी ने कोई आवेदन दिया था? यह सवाल सुनकर एसपी ने कहा कि पीरो डीएसपी अशोक आजाद को जांच का आदेश दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि  भोजपुर जिले के पीरो थाना के मोरथ गांव में करीब 10-12 दिन पहले ग्रामीण चिकित्सक मंतोष कुमार की लाश मिली थी। इसी मामले में पुलिस मृतक महिला शोभा देवी को पूछताछ के लिए तीन दिन पहले 9 सितंबर को तीज के दिन लेकर आई थी। पीरो के कोतवाल के मुताबिक उसी दिन से महिला को थाने में रखा गया था।

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...