Desk : रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने बिहार टेलीकॉम सर्किल में औसत डाउनलोड स्पीड के मामले में एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल को एक बार फिर भारी अंतर से मात दी है।
टेलीकॉम सर्विसेज की मानक ग्लोबल संस्था ओपन सिग्नल (OPEN SIGNAL) के हालिया जारी आंकड़ों के मुताबिक रिलायंस जियो को 95.6 एमबीपीएस की स्पीड मिली हैं। प्रतिद्वंदी एयरटेल को 58.5 एमबीपीएस, वोडा-आइडिया को 18.3 एमबीपीएस और बीएसएनएल को 7.1 एमबीपीएस की स्पीड हासिल हुई है।
Reliance Jio 5 जी कवरेज और उपलब्धता में भी रिलायंस जियो ने मारी बाजी
रिलायंस जियो ने अपलोड स्पीड में भी प्रतिद्वंदी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को करारी मात दी है। रिपोर्ट के मुताबिक जियो को 9.1 एमबीपीएस की औसत स्पीड मिली है जबकि एयरटेल को 8.5 एमबीपीएस, वोडा-आइडिया को 6.0 एमबीपीएस और बीएसएनएल को 2.0 एमबीपीएस की स्पीड हासिल हुई है। जाहिर है ओपन सिग्नल आंकड़ों के मुताबिक अपलोड स्पीड में रिलायंस जियो सभी ऑपरेटर्स से आगे है।
ओपन सिग्नल की नयी रिपोर्ट जारी, बिहार-झारखंड में रिलायंस जियो लीडर
जून 2025 की ओपन सिग्नल रिपोर्ट 01 फरबरी से 01 मई तक के आंकड़ों के विश्लेषण पर आधारित है। मोबाइल नेटवर्क एक्सपीरियंस रिपोर्ट में रिलायंस जियो 5जी नेटवर्क कवरेज और लगातार नेटवर्क उपलब्धता के मानक पर भी प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ दिया है। स्टैंड अलोन 5 जी नेटवर्क तकनीक के साथ रिलायंस जियो का कवरेज विस्तार लगातार जारी है।
बिहार टेलीकॉम सर्किल के दो राज्यों बिहार और झारखंड में 5जी FWA सेगमेंट की रफ्तार देशभर के कई दूसरे टेलीकॉम सर्किल को पीछे छोड़ चुकी है। डिजिटल इंडिया के मौजूदा दौर में हाई स्पीड इंटरनेट होम कनेक्ट बुनियादी जरूरतों में शुमार हो चला है। रिलायंस जियो भरोसेमंद नेट कनेक्टिविटी को मिशन मोड में घर घर तक पहुंचाने को प्रतिबद्ध है।


















