झारखंड शराब घोटाला: निलंबित IAS विनय चौबे और उनके करीबियों की संपत्ति की होगी जांच, ACB को मिली सरकार से मंजूरी

Ranchi: झारखंड शराब घोटाला: झारखंड के चर्चित शराब घोटाले मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई अब और तेज हो गई है। राज्य सरकार ने ACB को निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे और उनके करीबियों की आय से अधिक संपत्ति की जांच की अनुमति दे दी है। एसीबी को शुरुआती जांच में ऐसे साक्ष्य मिले हैं जिससे संकेत मिलते हैं कि चौबे ने अवैध रूप से अर्जित धन को रिश्तेदारों और करीबियों के माध्यम से संपत्ति में निवेश किया है।

ACB ने जिन लोगों की संपत्ति जांच के दायरे में लाई है, उनमें चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता, साला शीपिज त्रिवेदी और उनकी पत्नी प्रियंका, कारोबारी विनय कुमार सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, सीए उपेंद्र शमां और धनंजय कुमार सिंह शामिल हैं। जांच के दौरान ACB ने रजिस्ट्री ऑफिस से भी पत्राचार कर सभी के नाम पर पंजीकृत संपत्तियों का ब्यौरा मांगा है।

झारखंड शराब घोटाला: जानकारी के अनुसार इन नामों पर पांच अचल संपत्तियां और तीन कंपनियों का पता चला है। इन कंपनियों में वित्तीय लेनदेन के भी सबूत मिले हैं। ACB ने इस आधार पर प्रारंभिक जांच (preliminary examination) दर्ज करने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे अब सरकार से मंजूरी मिल चुकी है।

वहीं शराब घोटाले में नामजद कारोबारी विनय सिंह ACB के दोबारा बुलावे पर भी पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुए। उनकी कंपनी नेक्सजेन के एकाउंटेंट से पूछताछ की जा चुकी है और अब एसीबी आखिरी बार नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है।

Jamtara Beat Policing: जामताड़ा में अपराधियों पर पुलिस की नई रणनीति,...

Jamtara Beat Policing, जामताड़ा: अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए जामताड़ा थाना क्षेत्र में बीट पुलिसिंग व्यवस्था...

LNMU PAT 2024 Protest: इंटरव्यू और नामांकन में देरी से अभ्यर्थी...

LNMU PAT 2024 Protest, दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में PAT-2024 की प्रक्रिया में लगातार हो रहे विलंब और छात्रों के भविष्य को...

Jharkhand Coal Belt: CISF की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध कोयला...

Jharkhand Coal Belt, धनबाद: झारखंड के कोयला क्षेत्रों में सितंबर 2026 के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सुरक्षा और कार्रवाई के मोर्चे...