Advertisment

कंटेनर और बाइक की जबरदस्त टक्कर में एक की मौत, एक की हालत गंभीर

औरंगाबाद : औरंगाबाद में कंटेनर और बाइक की जबरदस्त टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के रानी कुआ के पास की है।

औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के रानी कुआं के पास एनएच दो पर अज्ञात कंटेनर और बाइक में जोरदार टक्कर हो गइर्, जिसमें बाइक चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर अस्पताल औरंगाबाद के लिए रेफर कर दिया है।

मृतक की पहचान जिला के बड़की डेलहा गांव निवासी मनोज कुमार के रूप में की गई है। घायल युवक चंदन कुमार मृतक के भगिना बताया गया है। जानकारी मिलते ही मदनपुर थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता अपने दल बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया है।

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...