Dhanbad: राजगंज डिग्री कॉलेज में भ्रष्टाचार का आरोप, AJSU छात्र संघ ने किया कुलपति का पुतला दहन

Dhanbad: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) से संबद्ध राजगंज डिग्री कॉलेज एक बार फिर विवादों में है। कॉलेज में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर को आजसू छात्र संघ (AJSU छात्र संघ) ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र संगठन ने रणधीर वर्मा चौक पर बीबीएमकेयू कुलपति का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आजसू छात्र संघ के प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राजगंज डिग्री कॉलेज में छात्रों के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रवृत्ति, फंड आवंटन, शैक्षणिक संसाधनों और इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित कार्यों में भारी वित्तीय अनियमितता बरती गई है।

विशाल महतो ने कहा कि कॉलेज प्रशासन छात्रों की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी कर मनमाने ढंग से फंड का दुरुपयोग कर रहा है। लाखों रुपये की गड़बड़ी सामने आई है, जिसकी उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही इस मामले की जांच कर कार्रवाई नहीं की गई, तो आजसू छात्र संघ आंदोलन को और उग्र करेगा।

Dhanbad: प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों के साथ हो रहे अन्याय पर नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन स्थल पर “भ्रष्टाचार बंद करो”, “छात्र विरोधी प्रशासन मुर्दाबाद”, “कुलपति होश में आओ” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा।

आजसू छात्र संघ ने मांग की है कि बीबीएमकेयू (BBMKU) कुलपति स्वयं इस मामले का संज्ञान लें और दोषियों पर जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करें।

इन मामलों में संज्ञान लेने की मांग: वित्तीय अनियमितता और फंड के दुरुपयोग का आरोप, छात्रों की सुविधाओं में कटौती, कॉलेज प्रशासन की मनमानी की निष्पक्ष जांच की मांग की।

Muzaffarpur Fire News: मुजफ्फरपुर में आग से 5 घर जलकर राख,...

Muzaffarpur Fire News: जिले के पारू थाना क्षेत्र की कटारु पंचायत के कुआरी गांव में अचानक आग लगने से पांच घर जलकर राख हो...

Aurangabad Suspended Clerk Arrested: निलंबित क्लर्क कृष्ण प्रसाद वर्मा गिरफ्तार, सिविल...

Aurangabad Suspended Clerk Arrested: निलंबन के बाद भी कार्यालय से कथित रूप से कागजात लेकर निकलने की कोशिश एक क्लर्क को भारी पड़ गई।...

Patna Graduate Constituency Election: नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में...

Patna Graduate Constituency Election: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार की चुनाव से पहले अचानक तबीयत...