Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांके अंचल की तीन मौजा की जमीन रजिस्ट्री और म्यूटेशन पर रोक, ऑनलाइन रिकॉर्ड में छेड़छाड़ की जांच को बनी तीन सदस्यीय कमेटी

रांची: कांके अंचल के अंतर्गत आने वाले चामा, बुकरू और नगड़ी मौजा में जमीन की रजिस्ट्री और म्यूटेशन पर रोक लगा दी गई है। यह फैसला जिला प्रशासन ने इन क्षेत्रों के जमीन संबंधी ऑनलाइन रिकॉर्ड में कथित छेड़छाड़ की शिकायतों के बाद लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं और एक तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है।

इस कमेटी में एसएआर (Special Assistant Registrar), डीसीएलआर (Deputy Collector Land Reforms) और एएसओ (Assistant Settlement Officer) को शामिल किया गया है। कमेटी इन मौजा में अब तक हुई रजिस्ट्री और म्यूटेशन की कागजातों और डिजिटल एंट्री की जांच करेगी। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत सोमवार को डीसी द्वारा आयोजित जनता दरबार में एक शिकायत मिलने के बाद हुई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कुम्हरिया मौजा की जमीन के ऑनलाइन रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर उसकी प्रकृति (nature of land) बदली जा रही है। बाद में इसी बदले हुए रिकॉर्ड के आधार पर रजिस्ट्री और म्यूटेशन किया जा रहा है। डीसी ने तुरंत प्रभाव से सभी संबंधित प्रक्रियाओं पर रोक लगाते हुए जांच शुरू करवा दी।

इसी दौरान बुंडू अंचल के एक कर्मचारी को रसीद जारी न करने के मामले में शोकॉज नोटिस दिया गया है। साथ ही डीसी ने एनएचएआई परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा एक सप्ताह में देने का निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिया है।

Commercial Advertisment

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...

Assam Rifles Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 354 पदों पर...

 Assam Rifles Recruitment 2026 के तहत 354 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक होंगे। जानें...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड के दो निजी मेडिकल कॉलेजों में...

Jharkhand NEET PG 2026 Counselling के तहत दो निजी मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया और NRI कोटे की सीटों पर दाखिला होगा। आवेदन 16...