Advertisment

पंचायत सचिव को हटाए जाने को लेकर बीडीओ ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, दिया ये आश्वासन

बेरमो (बोकारो) : जारंगडीह उत्तरी पंचायत भवन में बेरमो बीडीओ मधु कुमारी के नेतृत्व में जारंगडीह उत्तरी पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई. दरअसल उक्त बैठक बीते दिनों जारंगडीह उत्तरी पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा बेरमो बीडीओ से मांग की गई थी कि पंचायत सेवक गजेन्द्र प्रसाद वर्मा को हटाया जाए. मामले पर सकारात्मक पहल होता नहीं देख 26 जनवरी को धरना प्रदर्शन करने की सूचना बेरमो बीडीओ को पंचायत प्रतिनिधियों ने लिखित आवेदन देकर दिया था.

मिले आवेदन के आलोक पर बीडीओ ने बैठक की. बैठक के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों तथा पंचायत सेवक दोनों अपने-अपने पक्ष को रखा. दोनों पक्षों की बातें सुनकर बेरमो बीडीओ ने पंचायत प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही मामले का निष्पादन करा दिया जाएगा. साथ ही पंचायत सेवक को सप्ताह में दो दिन पंचायत भवन में उपस्थित होकर पंचायत के ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने की आदेश दिया.

रिपोर्ट : मनोज कुमार

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...