Advertisment

अहमदाबाद में विमान हादसे के दौरान ऐसे बचाई जान, मची थी तबाही

रांची. गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हो गया है। अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ होने के पांच मिनट बाद ही विमान हादसे का शिकार हो गया। अनियंत्रित होकर मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से टकरा गया। इसमें 230 यात्रियों और 12 चालक दल के सदस्यों सहित 242 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे।

वहीं इस विमान हादसे के बाद गुजरात के अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंची एक महिला का कहना है, “मेरा बेटा लंच ब्रेक के दौरान हॉस्टल गया था और विमान वहीं दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मेरा बेटा सुरक्षित है और मैंने उससे बात की है। वह दूसरी मंजिल से कूद गया था, इसलिए उसे कुछ चोटें आई हैं।”

विमान हादसे पर सीएम हेमंत सोरेन ने दुख व्यक्त किया

इस हादसे पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख प्रकट किया है। हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए सीएम हेमंत सोरेन सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “गुजरात के अहमदाबाद में हवाई जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने की अत्यंत हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हूँ। दुर्घटना में हताहत हुए लोगों और उनके परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मरांग बुरु सभी की रक्षा करें।”

एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्रोफाइल को किया काला

वहीं एयर इंडिया ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर को काले रंग के आइकन में बदल दिया। यह फैसला अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के पांच मिनट बाद ही लंदन जाने वाली इसकी एक फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कुछ घंटों बाद लिया गया है।

एयर इंडिया ने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया एक्स की प्रोफ़ाइल और कवर फ़ोटो दोनों को काले रंग में बदल दिया गया। साथ ही यही अपडेट उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी दिखाई दिया है।

मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 9...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर नोट डबल करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : मतदान की रफ्तार तेज, दोपहर 3 बजे...

पटना : बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मतदान का रफ्तार बढ़ता दिख रहा है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, दोपहर...

Chas Nagar Nigam Deputy Mayor Office: चास नगर निगम में बड़ा...

Chas Nagar Nigam Deputy Mayor Office: चास नगर निगम में प्रशासनिक कामकाज को ज़्यादा व्यवस्थित और असरदार बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की...