Breaking: अहमदाबाद विमान हादसे में 204 लोगों की मौत, 41 गंभीर घायल

रांची. गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हो गया है। अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ होने के पांच मिनट बाद ही विमान हादसे का शिकार हो गया। अनियंत्रित होकर मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से टकरा गया। इसमें 230 यात्रियों और 12 चालक दल के सदस्यों सहित 242 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। हादसे में अभी तक 204 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 41 गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

वहीं इस विमान हादसे के बाद गुजरात के अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंची एक महिला का कहना है, “मेरा बेटा लंच ब्रेक के दौरान हॉस्टल गया था और विमान वहीं दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मेरा बेटा सुरक्षित है और मैंने उससे बात की है। वह दूसरी मंजिल से कूद गया था, इसलिए उसे कुछ चोटें आई हैं।”

विमान हादसे पर सीएम हेमंत सोरेन ने दुख व्यक्त किया

इस विमान हादसे पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख प्रकट किया है। हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए सीएम हेमंत सोरेन सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “गुजरात के अहमदाबाद में हवाई जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने की अत्यंत हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हूँ। दुर्घटना में हताहत हुए लोगों और उनके परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मरांग बुरु सभी की रक्षा करें।”

एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्रोफाइल को किया काला

वहीं एयर इंडिया ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर को काले रंग के आइकन में बदल दिया। यह फैसला अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के पांच मिनट बाद ही लंदन जाने वाली इसकी एक फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कुछ घंटों बाद लिया गया है।

एयर इंडिया ने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया एक्स की प्रोफ़ाइल और कवर फ़ोटो दोनों को काले रंग में बदल दिया गया। साथ ही यही अपडेट उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी दिखाई दिया है।

WhatsApp Cyber Alert: .exe और .dll फाइल से हो सकता है...

WhatsApp Cyber Alert:I4C ने WhatsApp यूजर्स को नए साइबर खतरे से सतर्क किया है। .exe और .dll फाइल डाउनलोड करते ही मैलवेयर सक्रिय हो...

नेपाल की बारिश से पूर्वी चंपारण में बाढ़ जैसे हालात, किसानों...

मोतिहारी : नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर अब पूर्वी चंपारण जिले में साफ दिखने लगा है। जिले के सबसे निचले इलाकों...

Koderma Film Festival Award: कोडरमा के फिल्मकारों का कमाल! कोलकाता इंटरनेशनल...

Koderma Film Festival Award: झारखंड के कोडरमा ज़िले के लिए यह गर्व की बात है कि स्थानीय डॉक्टर और फ़िल्ममेकर डॉ. वीरेंद्र कुमार और...