Advertisement
Advertisement

अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर टाटा ग्रुप ऐलान, मृतक के परिजनों को मिलेंगे एक करोड़

Desk. गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हो गया है। अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ होने के पांच मिनट बाद ही विमान हादसे का शिकार हो गया। हादसे में अभी तक 204 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 41 गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे पर टाटा ग्रुप ने पीड़ित परिवारों के लिए ऐलान किया है। टाटा ग्रुप ने कहा है कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मिलेंगे। साथ ही घायलों को इलाज किया जाएगा।

विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री का भी निधन

बताया जा रहा है कि विमान होकर मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से टकरा गया। इसमें 230 यात्रियों और 12 चालक दल के सदस्यों सहित 242 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे।  इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। वे अपनी पत्नी अंजलि और बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे।

वहीं इस विमान हादसे के बाद गुजरात के अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंची एक महिला का कहना है, “मेरा बेटा लंच ब्रेक के दौरान हॉस्टल गया था और विमान वहीं दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मेरा बेटा सुरक्षित है और मैंने उससे बात की है। वह दूसरी मंजिल से कूद गया था, इसलिए उसे कुछ चोटें आई हैं।”

विमान हादसे पर सीएम हेमंत सोरेन ने दुख व्यक्त किया

इस विमान हादसे पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख प्रकट किया है। हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए सीएम हेमंत सोरेन सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “गुजरात के अहमदाबाद में हवाई जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने की अत्यंत हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हूँ। दुर्घटना में हताहत हुए लोगों और उनके परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मरांग बुरु सभी की रक्षा करें।”

एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्रोफाइल को किया काला

वहीं एयर इंडिया ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर को काले रंग के आइकन में बदल दिया। यह फैसला अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के पांच मिनट बाद ही लंदन जाने वाली इसकी एक फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कुछ घंटों बाद लिया गया है।

एयर इंडिया ने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया एक्स की प्रोफ़ाइल और कवर फ़ोटो दोनों को काले रंग में बदल दिया। साथ ही यही अपडेट उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी दिखाई दे रहा है।

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...