Gumla: डुमरी में पारिवारिक विवाद को लेकर खूनी खेल में भाई की हत्या, तीन गिरफ्तार

Gumla: डुमरी थाना क्षेत्र के नोहटा गांव में पारिवारिक विवाद ने गुरुवार को खूनी रूप ले लिया, जिसमें एक भाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद डुमरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Gumla: पारिवारिक विवाद में भाई की हत्या

डुमरी थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि नोहटा गांव में घरेलू विवाद को लेकर भाइयों के बीच हुई लड़ाई में एक भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल दूसरे भाई का इलाज गुमला अस्पताल में चल रहा है।

Gumla: हत्या मामले में तीन गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में डुमरी थाना कांड संख्या-24/2025, दिनांक 12 जून 2025 को भारतीय न्याय संहिता (BNS-2023) की धारा 103(1)/109/117/3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अरुण मुंडा (35 वर्ष), सुरेंद्र मुंडा उर्फ जग्गू (26 वर्ष) और गोपाल मुंडा (46 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी नोहटा गांव, पोस्ट रजवाल, थाना डुमरी, जिला गुमला के ही निवासी हैं।

Gumla: मामले की जांच में जुटी पुलिस

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लगभग 3 फीट लंबा लकड़ी का डंडा, खून से सनी ईंट और पत्थर का टुकड़ा को बरामद किया है। डुमरी पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और विवाद की वास्तविक वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस घटना के बाद पूरे नोहटा गांव में मातम का माहौल है। हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों में कानून के प्रति विश्वास कायम हुआ है।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

JTET Latest News: मगही, भोजपुरी, अंगिका पर सहमति नहीं, नियमावली प्रस्ताव...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की नियमावली कैबिनेट को-ऑर्डिनेशन ने शिक्षा विभाग को लौटा दी है। बावजूद इसके JAC ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी रखे...

harkhand Weather Update: रांची समेत पूरे राज्य में Heatwave Alert, 24...

 रांची सहित पूरे झारखंड में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। कई जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी, 24 अप्रैल से बारिश और...

 Jharkhand Board Result 2026: मैट्रिक का रिजल्ट आज या कल, JAC...

 झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज या कल जारी हो सकता है। JAC अंतिम चरण में तैयारी पूरी कर चुका है, 4.23...

Vishnupad Temple Corridor Project: गया में 2390 करोड़ की Mega योजना...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया के विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की। 2390 करोड़ की योजना में 694 स्ट्रक्चर, पार्किंग, घाट विकास और...

Bihar Road Project Update: Patna-Ara-Sasaram Highway समेत 18 बड़ी परियोजनाओं की...

बिहार में NHAI और MoRTH स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की समीक्षा हुई। पटना-आरा-सासाराम प्रोजेक्ट, मोकामा-मुंगेर फोरलेन और पटना रिंग रोड पर तेजी के निर्देश।Bihar Road...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img