Panta-लोजपा सुप्रीमो और सांसद चिराग पासवान ने रामविलास पासवान का ड्रीम प्रोजेक्ट खगड़िया कुशेश्वरस्थान रेल प्रोजेक्ट को लेकर इसके क्रियान्वयन में देरी पर चिंता प्रकट करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिख कर इस लिंक रेल प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करना का आग्रह किया था.
चिराग पासवान ने अपने पत्र में लिखा था कि पिछले दस वर्षों से इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह धरातल पर उतर नहीं रहा है.
आप को बता दें कि इस लिंक प्रोजेक्ट को पूरा होने पर रामविलास पासवान के पैतृक गांव शहरबन्नी से रेल की पटरी गुजरेगी, इस प्रकार यहां लोगों का चिर प्रतिक्षित सपना पूरा होगा. 
चिराग पासवाने के इस पत्र का जबाबा देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिखा है कि खगड़िया कुशेश्वर स्थान-43 किलो मीटर लिंक प्रोजेक्ट के लिए 162.87 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है , जबकि इस वर्ष इसके लिए 20 करोड़ की राशि को स्वीकृति प्रदान की गई है. खगडिया अलोली में कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है, जबकि अलोली कुशेश्वरस्थान 118 किलोमीटर में जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है.
इस प्रकार देखा जाय तो कुशेश्वरस्थान लिंक प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है.

आप को यह भी बता दें कि खुद चिराग पासवान की पार्टी में रामविलास पासवान के विरासत को लेकर जगं छिड़ी हुई है, राम विलास के उस ड्रीम प्रोजेक्ट को याद कर चिराग पासवान ने एक राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है.
ग्रुप डी के लिए अब दो की जगह होगी एक परीक्षा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सुशील मोदी को दिया भरोसा

















