‘व्यवस्थित बनाया जाएगा नगर में स्थापित पिंजरा पोल गौशाला’

बेतिया : बेतिया जिले के महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने महात्मा गांधीजी के चंपारण सत्याग्रह काल में नगर में स्थापित पिंजरा पोल गौशाला में गौ-पालन व्यवस्था को और सुविधा संपन्न और व्यवस्थित बनाया जाएगा। सदर एसडीएम की अध्यक्षता वाली गौशाला प्रबंध कार्यकारिणी समिति द्वारा लिखित अनुरोध पर नगर निगम बोर्ड ने गौपालन के लिए अतिरिक्त काऊ शेड निर्माण की योजना को पारित किया है।

LN Mishra 1 22Scope News

सुव्यवस्थित भोजन और आवासन के लिए नए और अतिरिक्त काऊ शेड का नया निर्माण कराया जाएगा

महापौर सिकारिया ने बताया कि पारित प्रस्ताव के अनुसार, कुल 14.90 लाख की लागत से पिंजरापोल गौशाला परिसर के खाली भूखंड पर में गायों सुव्यवस्थित भोजन और आवासन के लिए नए और अतिरिक्त काऊ शेड का नया निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 72 फीट लंबे और 31 फीट चौड़े इस नए काऊ शेड के तीन साइड से ढाई फीट की ऊंचाई में प्लास्टर के साथ पक्की घेराबंदी कराई जाएगी। 72/31 आकर के इसके फर्श की पक्की ढलाई भी कराई जाएगी। महापौर ने बताया कि इस नए गौशाला काऊ शेड में दो उच्च शक्ति और आधा दर्जन निम्न प्रकाश क्षमता फ्लैश लाइट अधिष्ठापन का प्रस्ताव भी नगर निगम बोर्ड द्वारा उनकी अध्यक्षता में संपन्न बैठक में पारित किया गया है।

यह भी देखें :

महापौर ने गौशाला प्रबंध समिति के सचिव और नगर निगम के अभियंता के साथ कार्यारंभ को लेकर स्थल किया निरीक्षण

बोर्ड से पारित प्रस्ताव और प्रशासनिक स्वीकृति के आलोक में जारी कार्यादेश पर अमल तेज करने के लिए महापौर सिकारिया गौशाला प्रबंध समिति के सचिव सुरेश सिंघानिया और नगर निगम के अभियंता सुजय सुमन के साथ कार्यारंभ को लेकर स्थल निरीक्षण किया। इस मौके पर सचिव सिंघानिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के इस ऐतिहासिक धरोहर की बुनियादी समस्याओं का निदान का निर्णय के लिए हमारी पूरी प्रबंध समिति महापौर गरिमा देवी सिकारिया के साथ एक एक नगर निगम पार्षदगण का धन्यवाद करती है। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि महापौर की पहल पर नगर निगम बोर्ड इस ऐतिहासिक धरोहर की अन्य समस्याओं का भी क्रमवार निदान/समाधान करेगा।

यह भी पढ़े : ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को बचाना बहुत जरूरी – गरिमा

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...