‘नगर थाना परिसर का सौंदर्यीकरण के साथ करें जन उपयोगी सुविधाओं का विस्तार’

बेतिया : बेतिया नगर निगम से नगर थाना परिसर में पुराना ऑफिस से एसआई क्वार्टर होते हुए महिला बैरक तक बनी 500 फीट लंबी और 11 फीट चौड़ी पीसीसी सड़क निर्माण पर 11,38,400 की लागत आई है। इसके अतिरिक्त नगर थाना परिसर के लिए बोर्ड से स्वीकृत अन्य योजना की भी विस्तार से जानकारी महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने दी। बुधवार को इन योजनाओं का महापौर ने दल बल के साथ निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने बताया नगर निगम बोर्ड से पारित 11,38,400 पीसीसी सड़क के अतिरिक्त नगर थाना परिसर में नए फ्लैग स्टैंड के साथ 20/20 फीट के आकार में ग्रेनाइट मार्बल वाले स्टेज बन रहा है।

सिकारिया ने बताया कि इसके साथ थाना परिसर में 84/64 फीट विस्तार का पेपर ब्लॉक के बीच रंगीन फौवरा का निर्माण कराया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त नगर थाना परिसर के पांच वृक्षों का गोलंबर और चबूतरा निर्माण के साथ परिसर के सौंदर्यीकरण आदि कार्य के लिए कुल 14,98,800 की भी योजना नगर निगम बोर्ड से स्वीकृत हुई है। महापौर ने बताया कि नगर निगम बोर्ड से स्वीकृत उपरोक्त दो फेज की योजनाओं पर कुल 26,37,200 की लागत को नगर निगम बोर्ड से स्वीकृति मिली है। मौके पर नगर थाना इंचार्ज मनोज कुमार सिंह, कनीय अभियंता सुजय सुमन, इम्तियाज अहमद और इंद्रजीत यादव इत्यादि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : ट्रेन से कटकर युवक की मौत

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...