अहमदाबाद में विमान हादसे के बाद बड़ा फैसला, एयर इंडिया के सभी बोइंग ड्रीमलाइनर विमानों की होगी सुरक्षा जांच

Desk. अहमदाबाद में विमान हादसे के बाद भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बड़ा फैसला लिया है। DGCA ने घोषणा की है कि एयर इंडिया के बोइंग ड्रीमलाइनर के सभी विमानों की 15 जून से सुरक्षा जांच की जाएगी। यह घटनाक्रम एयर इंडिया के अहमदाबाद-लंदन बोइंग ड्रीमलाइनर विमान के उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त होने के एक दिन बाद सामने आया है।

हादसे में 265 लोगों की मौत

अहमदाबाद सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट से टेक ऑफ होने के पांच मिनट बाद ही एयर इंडिया के वोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हादसे का शिकार हो गया था। इस हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें यात्री के साथ कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं।

टाटा ग्रुप ने मुआवजे का किया ऐलान

हादसे में सिर्फ एक ही यात्री बच पाए, जिनका घायल हालत में इलाज चल रहा है। वहीं हादसे पर टाटा ग्रुप ने पीड़ित परिवारों के लिए ऐलान किया है। टाटा ग्रुप ने कहा है कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मिलेंगे। साथ ही घायलों को इलाज किया जाएगा।

विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री का भी निधन

बताया जा रहा है कि विमान होकर मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से टकरा गया। इसमें 230 यात्रियों और 12 चालक दल के सदस्यों सहित 242 यात्री सवार थे। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। वे अपनी पत्नी अंजलि और बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे।

Bihar Engineers Day 2026: बाढ़ से तटबंध बचाने वाले इंजीनियरों की...

Bihar Engineers Day 2026, पटना: सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मंगलवार को बिहार जल संसाधन विभाग की ओर से अभियंता दिवस...

Instagram Friendship बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की...

Dhanbad Instagram Blackmailing Case: धनसार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद कथित तौर पर निजी फोटो...

Gumla Polytechnic Engineers Day: Engineers Day पर गुमला पॉलिटेक्निक के छात्रों...

Gumla Polytechnic Engineers Day, गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...