Bokaro: गुप्त सूचना के आधार पर बोकारो पुलिस ने आर्या बिहार, राजेन्द्र नगर क्षेत्र में छापेमारी कर एक युवक को अवैध रूप से हेरोइन बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) अनिमेष गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।
Bokaro: हेरोइन बेचते युवक गिरफ्तार
गिरफ्तार युवक की पहचान मो. सलीम अंसारी (पिता: दिल मोहम्मद अंसारी, निवासी: गौस नगर मखदुमपुर, थाना बालीडीह, बोकारो) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह मोटरसाइकिल से गौस नगर, राजेन्द्र नगर, आर्या बिहार, मखदुमपुर, हैसाबातु, सिवनडीह आदि क्षेत्रों में स्थानीय युवकों को हेरोइन बेचता है।
Bokaro: ये सामान बरामद
- 13 पुड़िया हेरोइन (करीब 4 ग्राम)
- एक मोबाइल फोन
- एक मोटरसाइकिल
- हेरोइन बिक्री की राशि 3100 रुपये
थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच जारी है। छापामारी दल में अनिमेष गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक (मु०), पुनि नवीन कुमार सिंह थाना प्रभारी बालीडीह सहित थाना बालीडीह के कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
चुमन कुमार की रिपोर्ट


















