उफ: यह इश्क भी ना बीमार बना देता है, जानें कैसे उतरता है इश्क का भूत…

Motihari: कहावत है कि इश्क और मुश्क छुपाये नहीं छुपती, आप लाख तरकीब कर लें, लेकिन जमाने को इसकी भनक लग ही जाती है. कुछ ऐसा ही हुआ पहाड़पुर थाना क्षेत्र के मनकररिया गांव में, जब इसी गांव की एक लड़की अपने ससुराल सुगौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव से अपने मायका मनकररिया पहुंची.

लेकिन उसके पीछे-पीछे सुगौली थाना क्षेत्र का एक शादी शुदा 35 वर्षीय युवक भी मनकररिया गांव आ पहुंचा. गांव वालों को इसकी भनक लग गई कि गांव के शादी शुदा लड़की के पीछे आने वाला युवक दरअसल उसके इश्क में पागल एक प्रेमी है. शादीशुदा लड़की के प्रेम में गिरफ्तार शादी शुदा युवक अपनी दीवानगी का इजहार कर रहा है.

बस इतनी ही छोटी सी बात पर गांव के युवकों ने उस शादीशुदा प्रेमी को पकड़ लिया और उसके घर वालों को उसकी करतूतों की खबर कर दी और उसके बाद तो मानो भुचाल आ गया.  कथित प्रेमी की पत्नी अपने मायके वालों के साथ पति के इश्क का भूत देखने मनकररिया गांव पहुंच गई.

और उसके बाद शुरु हुई इश्क का भूत उतारने की रस्म. गांव के चौपाल पर युवक को बैठाकर उसकी असली अर्धांगिनी ने पूरे गांव वालों के सामने चप्पलों से मार-मार कर इश्क का भूत उतारने लगी. बात उसके बाद भी खत्म नहीं हुई. साले साहब भी कहां पीछे रहने वाले थे, उसने भी गांव वालों के बीच बंधक बने अपने जीजा को लात-जूतों की सलामी देना शुरु कर दिया.

शादी शुदा प्रेमी का भूत उतरा या नहीं यह तो वक्त बतायेगा, लेकिन फिलहाल पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुट गई है. उस वीडियो को भी खंगाला जा रहा है जो भूत उतारने की रस्म  के दौरान गांव वालों ने बनाई है.

सोशल साईट पर इस पूरी घटना का  वीडियो वायरल हो रहा है, news 22 scope इस घटना की पुष्टि नहीं करता. अब इसकी सच्चाई तो पुलिसिया जांच में ही सामने आ पाएगी.

रिपोर्ट- ब्रजेश झा

 

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...