पुलिस की सख्ती से मचा हड़कंप, वाहन चेकिंग अभियान पर लोग बोले होगा क्राइम कंट्रोल

कटिहार : कटिहार जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान से शहर में हड़कंप मच गया है। जगह-जगह पर पुलिस ने चेकिंग प्वाइंट बनाकर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच शुरू की है। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना कागजात और ओवरलोडिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अचानक बढ़ी सख्ती से जहां वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं कई लोगों ने इस पहल की सराहना भी की। एक स्थानीय निवासी ने कहा की इस तरह की कार्रवाई से ट्रैफिक नियमों का पालन बढ़ेगा और सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी। कुछ लोगों ने इस पहल से क्राइम कंट्रोल होने की बात कही।

Goal 6 22Scope News

अभियान कानून व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है – पुलिस अधिकारी

आपको बता दें कि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान कानून व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। अभियान आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा। कटिहार पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नियमों का पालन करें और दस्तावेज साथ रखें।

यह भी पढ़े : परिवहन विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, वाहन चालकों से काटा गया जुर्माना

यह भी देखें :

रतन कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...