
नवादा : बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में अपनी प्रबल दावेदारी को लेकर नवादा के शिक्षाविद एवं समाज सेवी डॉ. अनुज सिंह के द्वारा लोगों से मिलने का दौर लगातार जारी है। इस क्रम में बीते शुक्रवार को नारदीगंज प्रखंड के कहुआरा पंचायत के कहुआरा और खुशियाल बिगहा में उन्होंने जनसंपर्क अभियान चलाया। पिछले चार से पांच महीनों में घर-घर जाकर उनके द्वारा सभी मतदाताओं से मिलकर जन संवाद का क्रम निरंतर चल रहा है। यहीं कारण है कि चुनाव से पहले ही उनको नवादा विधानसभा के सभी जाति और धर्म के लोगों का समर्थन देखने को मिल रहा है।

जनसंपर्क यात्रा की शुरुआत कहुआरा पंचायत के खुशीयाल बिगहा में वार्ड संख्या-1 से किया
आपको बता दें कि शुक्रवार को जनसंपर्क यात्रा की शुरुआत कहुआरा पंचायत के खुशीयाल बिगहा में वार्ड संख्या-1 से किया। जहां वार्ड सदस्य कमलेश कुमार और पंच रामानुग्रह सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने फूल माला से स्वागत किया। चुनाव का परिणाम चाहे जिसके पक्ष में जाए। परंतु पहली बार नवादा विधानसभा से मतदाताओं में इस बात की विशेष रूप से चर्चा की जा रही है कि पहली बार पिछले 25 से 30 वर्षों के इतिहास में कोई शिक्षित, कर्मठ एवं लग्नशील उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।
डॉ. अनुज सिंह ने कहा- आप सभी को सोच समझकर मतदान करना है
लोगों से जन संवाद करते हुए डॉ. अनुज सिंह ने कहा कि आप सभी को सोच समझकर मतदान करना है ताकि भविष्य में आपको परेशानियों से छुटकारा मिल सके। आज हर सरकारी विभाग में भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है। जिसके कारण आम जनता की कोई कदर करने वाला नहीं है। अपने अधिकार के लिए लोगों को दर-दर ठोकरें मारना पड़ता है। इसका सबसे बड़ा कारण यहां की जनप्रतिनिधि की कमजोरी है। आपको मजबूत एवं ईमानदार जनप्रतिनिधि का चुनाव करना है एवं अपने नवादा विधानसभा को विकास के रास्ते पर आगे ले जाना है। उसके बाद हर घर के लोगों से जाकर कर मिलकर आगामी चुनाव में समर्थन करने का आग्रह किया। फिर अपनी समर्थकों के साथ कहुआरा के वार्ड प्रतिनिधि 2, 3 एवं 4 में अपनी पदयात्रा किया जहां वार्ड सदस्या रानी कुमारी, जूली देवी और संजय चौधरी के द्वारा आदर सत्कार किया गया।
यह भी देखें :
हम सबों को मिलकर डॉ. अनुज सिंह के हाथों को मजबूत बनाना है – वार्ड सदस्या रानी कुमारी
वार्ड सदस्या रानी कुमारी ने अपने जन संवाद में कहा कि हम सबों को मिलकर डॉ. अनुज सिंह के हाथों को मजबूत बनाना है। आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर अपने क्षेत्र के विकास में योगदान देने का काम करेंगे। उनके इस समर्थन के लिए डॉ. अनुज ने आभार जताया। उसके बाद अपने समर्थकों के साथ कहुआरा सराय के वार्ड संख्या-5, 6 एवं 7 में बड़े बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं से मिलकर नवादा को आगे ले जाने में मदद करने का आग्रह किया। जहां उन्होंने जनसंवाद करते हुए कहा कि निःस्वार्थ भाव से आप लोगों की सेवा करने के लिए मैं राजनीति में कदम रखा हूं। एक बार हमें अपनी सेवा करने का अवसर प्रदान करें ताकि नवादा के लिए मैंने जो संकल्प ले रखा है उसे पूरा कर सकूं।
इस जनसंवाद में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे
साथ चल रहे जनसंपर्की यात्रियों में अर्जुन सिंह, लारों सिंह, अनिल सिंह, देवेंद्र सिंह, सुनील सिंह, प्रोफेसर अरविंद यादव, जितेंद्र कुमार, प्रमोद सिंह, रामवृक्ष महतो, इंग्लिश महतो, भूपेंद्र कुमार, सुमन पासवान, संजय चौधरी, कृष्ण मुरारी सिंह, सरोवर सिंह, रविंद्र प्रसाद सिंह पूर्व मुखिया, शालिग्राम सिंह, अजय कुमार, श्याम सुंदर मांझी और दिनेश कुमार सहित हजारों की संख्या में उनके समर्थक उपस्थित होकर जनसंपर्क यात्रा को सफल बनाया। सबों के प्रति धन्यवाद और आभार प्रकट कर कार्यक्रम समापन किया गया।
यह भी पढ़े : हैंडबॉल प्रतियोगिता : 28 राज्यों के खिलाड़ियों के आगमन से गुलजार होगी नवादा की धरती…
अनिल कुमार की रिपोर्ट
Highlights




