देश की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत, मांझी ने मोदी को दिया श्रेय

बांका : बांका में आज यानी रविवार को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर की राष्ट्रीय परिषद की बैठक की शुरुआत हुई। जिसमें पार्टी के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन समेत देश भर से पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस बैठक का मकसद आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना रहा। बैठक में स्पष्ट किया गया कि पार्टी अब केवल बिहार तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।

Goal 7 22Scope News

प्रेसवार्ता के दौरान जीतन राम मांझी ने क्या कहा

पत्रकारों से बातचीत में जीतन राम मांझी ने कहा कि अनुसूचित जातियों और महादलितों को अभी भी उनकी जनसंख्या के अनुपात में राजनीतिक और सामाजिक हिस्सेदारी नहीं मिल पा रही है। इसलिए हम अपील करते हैं कि समाज के लोग बड़ी संख्या में मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं और लोकतांत्रिक अधिकारों का पूरा उपयोग करें। इसके अलावा उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत की कार्रवाई का ज़िक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को हमारी सेना ने सफलतापूर्वक नष्ट किया है और इस सख्त कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय समर्थन भी मिला है।

यह भी देखें :

विकास के मुद्दे पर बोले मांझी

जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि कि आज भारत एक मजबूत आर्थिक ताकत बनकर उभरा है। हाल ही में भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल किया है। 2030 तक हम तीसरे स्थान पर होंगे। यह सब प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व की वजह से संभव हो पाया है।

यह भी पढ़े : मांझी का बड़ा बयान, कहा- अगस्त तक हमलोग कर लेंगे सीटों का बंटवारा

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...