मांझी का बड़ा बयान, कहा- अगस्त तक हमलोग कर लेंगे सीटों का बंटवारा

पटना : केंद्रीय मंत्री व हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ने अभी थोड़ी देर पहले बड़ा बयान दिया है। जीतन राम मांझी ने एनडीए के सीट बंटवारे पर बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि अगस्त तक हमलोग सीट का बंटवारा कर लेंगे। हम लोगों के बीच सीट बंटवारे को लेकर कोई भी झंझट नहीं है। हम लोगों को 243 सीट पर लड़ना भी है और जीतना भी है। हम लोग एक बार फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे और पीएम नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करना है।

LN Mishra 1 22Scope News

राहुल गांधी को कैसे पता कि बिहार में चुनाव फिक्स हो गया – जीतन राम मांझी

वहीं जीतन राम मांझी ने राहुल गांधी के दौरे पर कहा कि चुनाव है सबको आना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अभी कैसे पता चल गया कि बिहार में चुनाव फिक्स होगा। जो लोग हारते हैं उन्हें यही पता चलता है। मांझी ने दशरथ मांझी को लेकर कहा कि वे राहुल गांधी को लेकर घूम रहे हैं। उनको हम लोगों ने क्या-क्या काम नहीं कर दिया। दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म पर उन्होंने कहा कि घटना दुखद है और हमलोग पूरी तरह सरकार से कहे हैं कि उनको हर तरह से सहायता मिलनी चाहिए। कैपिटल क्राइम वाले मामले पर मांझी ने कहा कि बिहार में स्थिति ठीक है, पहले वाली हालात नहीं है। मुख्यमंत्री आवास से अपराधी बोलते थे यहां स्थिति अब बिल्कुल सुशासन की है।

यह भी पढ़े : जीतन राम मांझी ने Bihar में इतनी सीटों पर ठोका दावा, कहा ‘कार्यकर्ताओं की मांग…’

यह भी देखें :

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...

Bihar Topper Award 2026: बिहार के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान,...

Bihar Topper Award 2026: बिहार सरकार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 168 मेधावी...

Bihar Panchayat Training: पंचायतों में कामकाज होगा और बेहतर? बिहार में...

Bihar Panchayat Training: गांवों का विकास केवल सड़क, नाली, भवन और दूसरी योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है। विकास को सही दिशा तब...