NDA में टेंशन बढ़ा रहे हैं मांझी! फिर दोहराई 35-40 सीटों वाली मांग

पटना : पटना स्थित आवास 12 एम स्ट्रैंड रोड में कल यानी रविवार को आयोजित हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। जिसमें हम पार्टी के संरक्षक व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi), राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन (Santosh Kumar Suman) सहित पार्टी के सभी बड़े नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद जीतन राम मांझी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया और संगठन विस्तार एवं आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव-2025 (Assembly Elections) को लेकर विस्तृत चर्चा की।

Goal 6 22Scope News

बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा का चुनाव होना है, सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी

आपको बता दें कि बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा का चुनाव होना है। उससे पहले सियासी सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। इसी बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) ने चुनाव में 40 सीटों की मांग कर दी है। ‘हम’ के संरक्षक जीतन राम मांझी ने रविवार को कहा कि हम 20 विधायक चाहते हैं और इसके लिए 35-40 सीटें जरूरी हैं। उन्होंने 20 सूत्री समिति के गठन में पार्टी की उपेक्षा पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि अभी कुछ दिन पहले जिला 20 सूत्री समिति का गठन हुआ, लेकिन हमारी पार्टी के लोगों को जगह नहीं दी गई।

यह भी देखें :

20 सूत्री समिति के गठन में BJP और JDU ने आपस में सीटें बांट लीं – जीतन राम मांझी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रखंड स्तर पर भी 20 सूत्री समिति के गठन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने आपस में सीटें बांट लीं, हमारी पार्टी को दरकिनार किया गया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, जदयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, जदयू के वरिष्ठ नेता व मंत्री अशोक चौधरी से हमने बात की। पूछा कि हम लोगों के दल को एनडीए का हिस्सा मान रहे हैं या नहीं।

Manjhi 1 22Scope News

पार्टी की तरफ से 35-40 सीटों की मांग – मांझी

मीडिया से बातचीत में जीतन राम मांझी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से 35-40 सीटों की मांग की जा रही है। हालांकि, पार्टी में अभी इसे लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ है। इतनी सीटें नहीं मिलने पर अगले कदम को लेकर मांझी ने कहा कि ‘क्यों नहीं मिलेगी। हम हर हाल में एनडीए के साथ हैं और पूरी मजबूती से गठबंधन का समर्थन करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि जैसे लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को सम्मानजनक भागीदारी दी गई थी, वैसे ही विधानसभा चुनाव में भी पार्टी की औकात के हिसाब से सीटें मिलेंगी। मांझी ने कहा कि बहुत जल्द पार्टी की ‘हम सेना’ का गठन किया जाएगा। साथ ही जिन सीटों पर पार्टी का जनाधार मजबूत है, ऐसी सीटों का चयन तेजी से किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पूर्णिया में आयोजित एक जनसभा में भी मांझी 40 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं।

यह भी पढ़े : बिहार चुनाव के लिए मांझी ने उतारा पहला कैंडिडेट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...