बिहार के 24 से ज्यादा जिलों में आज बारिश की संभावना, तेज हवा, मेघ गर्जन के साथ वज्रपात

पटना : बिहार के मौसम में आज यानी 16 जून को थोड़ा बदलाव होने की संभावना दिख रही है। राज्य के कई जिलों में बादल बने रहने के साथ 24 से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना है। इनमें से दो जिलों (पश्चिमी चंपारण और किशनगंज) में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के चलने के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।

Goal 6 22Scope News

2 जिलों में भारी बारिश के अलावा कई जिलों में हो सकती है मध्यम स्तर की वर्षा

वहीं बिहार के दो जिलों में भारी बारिश के अलावा गोपालगंज, सारण, सीवान, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश का पूर्वानुमान है। उधर, उत्तर बिहार के भी कई जिलों में आज मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना है। इन इलाकों में कुछ-कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश?

आपको बता दें कि बीते रविवार की दोपहर जारी पटना मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा किशनगंज में 126.6 मिलीमीटर हुई है। इसके अलावा अररिया में 54.6 मिलीमीटर, मधेपुरा में 40.6 मिलीमीटर, पूर्णिया में 12.6 मिलीमीटर, पूर्वी चंपारण में 6, पश्चिमी चंपारण में 2.2 और कटिहार में 2 मिलीमीटर के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई है। इसके अलावा गया, औरंगाबाद, बक्सर, रोहतास और भागलपुर में वर्षा हुई है।

यह भी देखें :

कल राज्य के तापमान में करीब 3 डिग्री की कमी देखी गई

वहीं शनिवार की अपेक्षा रविवार को राज्य के तापमान में करीब तीन डिग्री की कमी देखी गई। मात्र तीन जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान रहा। सबसे अधिक तापमान रोहतास के डेहरी में 41.8 तो बक्सर में 40.6 और छपरा में 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना में पारा 2.8 डिग्री कम हुआ और 38.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य का औसत तापमान 36 डिग्री के करीब रहा। आज यानी सोमवार को और ज्यादा गिरावट की संभावना है। कल यानी 17 जून से राज्य के सभी जिलों में सक्रिय रूप से वर्षा की प्रबल संभावना बन रही है।

यह भी पढ़े : मौसम विभाग ने जारी किया 3 दिनों का अलर्ट, बिहार के 5 जिलों में आज भारी बारिश के आसार

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...