वरीय उप समाहर्ता रितेश यादव ने सदर अस्पताल का औचक किया निरीक्षण

औरंगाबाद : औरंगाबाद में वरीय उप समाहर्ता रितेश यादव ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले ओपीडी का जांच किया जहां पर सभी डॉक्टर उपस्थित थे। एक डॉक्टर यूनिफॉर्म में नहीं थे जिस पर उन्होंने कहा कि बिना यूनिफॉर्म को किसी भी डॉक्टर या फिर कर्मी को नहीं रहना हैं। इसके बाद ओटी का व अन्य कक्ष का जांच किया। साफ-सफाई की व्यवस्था काफी अच्छा पाया और कहा कि इसी तरह की साफ-सफाई रहना चाहिए।

LN Mishra 1 22Scope News

भोजन का जांच किया तो मेनू के अनुसार भोजन नहीं बना था

वरीय उप समाहर्ता जब उन्होंने भोजन का जांच किया तो मेनू के अनुसार, भोजन नहीं बना था। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि आगे से इसमें सुधार लाएं। जब जन्म प्रमाण पत्र काउंटर का जांच किया तो वह बंद पाया गया। इस संबंध में उपाध्यक्ष से पूछा तो उन्होंने कहा कि वे छूटी पर हैं। कई लोगों ने कहा कि एक माह से आवेदन दे रहे हैं फिर भी प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो रहा हैं। जो लोग पैसा दे रहे हैं उन्हें एक घंटा के अंदर मिल जा रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी और जिम्मेवार व्यक्ति के कानूनी रूप से कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : चिकित्सक से उलझ गए मरीज के परिजन, फिर कर दी गाली-गलौज…

यह भी देखें :

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

11 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का बड़ा प्रदर्शन, DM...

बेतिया : बिहार राज्य आशा संघ और बिहार राज्य आशा फैसिलिटेटर संघ (एटक) के राज्यव्यापी आह्वान पर पश्चिम चंपारण की सैकड़ों आशा एवं आशा...

एक बारिश में डूबी सड़क, खुली नगर पंचायत की व्यवस्था की...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली नगर में थाना चौक से अमीर खां टोला डाक बंगला जाने वाली सड़क पर एक दिन की बारिश...

Manish Jaiswal Bhurkunda Visit: मंदिर शिलान्यास से लेकर गिद्दी–दमोदर पुल तक…...

Manish Jaiswal Bhurkunda Visit: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने रविवार को रामगढ़ जिले के भुरकुंडा और आसपास के इलाकों का दौरा किया।...