Advertisment

अधिकारियों ने किया Nawada सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण

नवादा: नवादा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बीती रात सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण से सदर अस्पताल परिसर में कर्मियों में हड़कंप मच गई। निरीक्षण के दौरान सदर अस्पताल परिसर में 9 निजी एंबुलेंस मिली जिसे डीटीओ को जब्त करने का निर्देश दिया गया जबकि एंबुलेंस चालक मौके से भागने में सफल रहे। इसके साथ ही एंबुलेंस मालिकों पर भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

अधिकारियों ने सदर अस्पताल के अन्य हिस्सों का भी निरीक्षण किया जिसके दौरान साफ सफाई समेत कई अन्य गड़बड़ी पाई गई। अधिकारियों ने डीपीएम और हॉस्पिटल मैनेजर की जम कर क्लास लगा दी। इस दौरान अस्पताल परिसर से कई सुरक्षाकर्मी भी गायब मिले जिनके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए अधिकारियों ने सुरक्षा एजेंसी को नोटिस भेज कर स्पष्टीकरण की मांग की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सदर एसडीएम अखिलेश कुमार, दितिओं सहित तीन सीनियर डिप्टी कलेक्टर ने सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण किया था।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- झारखंड में BJP से अलग होंगे नीतीश या सरयू राय को लाएंगे साथ? तस्वीर ने बढ़ा दी…

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

NAWADA Nawada Nawada

NAWADA

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...