कांटी की बदहाली के लिए यहां के जनप्रतिनिधि हैं जिम्मेवार, BJP नेता अजीत ने…

मुजफ्फरपुर: राज्य के पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार मंगलवार को मुजफ्फरपुर के कांटी क्षेत्र के छितरपट्टी गांव में किसान- मजदूर, युवा जनसंवाद कार्यक्रम के तहत सैकड़ो लोगों से रूबरू हुए। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं मौके पर अधिकारियों से बात कर कई समस्याओं का निदान कराया।

स्थानीय लोगों ने पूर्व मंत्री के समक्ष सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड नहीं बनाए जाने,अनावृष्टि के कारण व्याप्त पेयजल संकट, दाखिल खारिज एवं अन्य कार्यों में अंचल कार्यालय में हो रही परेशानी, विद्युत विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति में की जा रही लापरवाही, अनावृष्टि के कारण किसानों को हो रही परेशानी सहित कई ज्वलंत समस्या रखा। जन संवाद कार्यक्रम के उपरांत ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अजीत कुमार ने कहा कि इस क्षेत्र में बने समस्या का मकरजाल के लिए कांटी के जनप्रतिनिधि पूरी तरह जिम्मेवार हैं।

यह भी पढ़ें – रोबोट तकनीक से किया घुटनों का ऑपरेशन, अगले दिन से ही घुमने लगा मरीज…

उनकी उदासीनता के कारण बीते 10 वर्षों में कांटी क्षेत्र का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने लोगों को आस्वस्त करते हुए कहा कि आप चिंता न करें, हम लड़ाई लड़कर आपके क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, बेरोजगारों को रोजगार व सम्मान हर हालत में दिलाएंगे। जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष सरोज कुमार तिवारी ने की। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद कुमार सिंह, विवेक रंजन, मनोज तिवारी, डॉक्टर अमरेश कुमार, वार्ड सदस्य मोहम्मद मेराज, संजीत सहनी, शंकर सहनी, वीरेंद्र सहनी, सदिक मियां, ओम प्रकाश शाह, हैदर अंसारी आदि ने जन संवाद कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  CM का बचाव तो लालू-तेजस्वी पर निशाना, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा ‘कांग्रेस 100 सीट पर…’

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...

Samrat Choudhary Bhimbandh: आदिवासियों के बीच पहुंचे सम्राट चौधरी, समस्याएं सुनीं...

Samrat Choudhary Bhimbandh: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित भीम बांध ईको-पर्यटन क्षेत्र का भ्रमण...

Bihar Social Security Pension: पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर! बिहार सरकार...

Bihar Social Security Pension: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले लाभार्थियों के लिए सरकार ने पेंशन भुगतान की तारीख तय कर दी है।...