कांटी का माटी का बेटा ही जनता की समझ सकता है दर्द – अजीत कुमार

कांटी : कांटी का माटी का बेटा ही कांटी के जनता का दर्द को समझ सकता है। बाहरी व्यक्ति कभी भी कांटी के जनता की दर्द का मलाल नहीं रख सकता है। राजनीति शुरू किए तब से ही संकल्प लिए हैं कि कांटी विधानसभा क्षेत्र के जनता की अंतिम क्षण तक सेवा करते रहेंगे उसी संकल्प को वे लगातार पूरा कर रहे हैं। कांटी क्षेत्र के रामनाथ धमौली पूर्वी पंचायत के अपने पैतृक गांव मधुबन में रविवार को अभिनंदन सह सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए स्थानीय नवनिर्वाचित जदयू विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने कहा।

अजीत कुमार कड़ाके के ठंड के बावजूद भी हजारों की संख्या में उपस्थित पुरुष, युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं ने अतिउत्साही के साथ स्वागत व अभिनंदन किया

अजीत कुमार कड़ाके के ठंड के बावजूद भी हजारों की संख्या में उपस्थित पुरुष, युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं ने अतिउत्साही के साथ स्वागत व अभिनंदन किया। स्थानीय लोगों ने 51 किलो के माला पहनाकर विधायक अजीत कुमार का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांटी के महान जनता ने चुनाव में अपार समर्थन कर उनकी जिम्मेदारी को काफी बढ़ा दिया अब जनता को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है उनका जो भी कार्य होगी वे उन्हें अवगत कराये उनके सभी कार्यों को करवाने में हम अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कांटी प्रखंड, मड़वन प्रखंड, नगर परिषद कांटी क्षेत्र के जनता हमारे घर परिवार के सदस्य हैं – MLA अजीत कुमार

विधायक अजीत कुमार ने कहा कि कांटी प्रखंड, मड़वन प्रखंड, नगर परिषद कांटी क्षेत्र के जनता हमारे घर परिवार के सदस्य हैं हम सभी के लिए हमेशा उपलब्ध हैं जिन लोगों को भी जहां हमारी जरूरत है वे हमें बेहिचक याद करें वे सदैव उनके कार्य को करने में तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा की पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम नीतीश कुमार के संकल्प को पूरा करने में लगातार अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांटी क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार दिलवाना उनकी पहली प्राथमिकता में है साथ ही किसानों को खेत में हरियाली और चेहरे पर मुस्कान हो यह भी वे पूरा कर रहे हैं साथ उन्होंने कहा कि पैक्स के माध्यम से धान के खरीदारी हो इसके लिए वे निरंतरण प्रयास कर रहे हैं।

Ajeet Kumar 1 22Scope News

MLA ने कहा- गंभीर रूप से बीमार लोगों को अब चिंता करने की बात नहीं है

विधायक अजीत कुमार ने कहा है कि गंभीर रूप से बीमार लोगों को अब चिंता करने की बात नहीं है अब उनके घर पर ही सरकारी डॉक्टर जाकर इलाज करेंगे ये भी व्यवस्था करवाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे बात बनाने में नहीं काम करने में विश्वास करते हैं इसी का परिणाम है कि चुनाव में जनता ने काफी अपार समर्थन देकर अपना प्रतिनिधि चुना है। उन्होंने कहा कि कांटी क्षेत्र के झोपड़ी में रहने गरीब लोगों को अब चिंता करने की जरूरत नहीं है उनका पक्का मकान मिले इसकी वे मुकम्मल व्यवस्था करवाएंगे साथ ही जिन बुजुर्गों को वृद्धा पेंशन नही मिल रही है उनसबको भी बड़ी जल्द पेंशन योजना स्वीकृत करवाएंगे। वही, कार्यक्रम के मौके पर गायक सन्नी ने अपने गीत के माध्यम से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।

स्वागत गान अमित रंजन उर्फ अंजय झा ने प्रस्तुत किया

वहीं, स्वागत गान अमित रंजन उर्फ अंजय झा ने प्रस्तुत किया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन सिंह, विपिन कुमार, सुजीत कुमार चौधरी, पंडित लंबोदर झा, रघुनाथ झा, शिवनाथ चौधरी, कन्हाई झा , प्रमोद पांडे, भरत चौरसिया, सुबोध कुमार, नारायण चौधरी, पंडित बिट्टू झा, यशोदा नंद झा, सुकदेव साह, रघुनाथ झा, शिवम कुमार, अशोक चौधरी और संजय मालाकार समेत हजारों की संख्या में गांव के लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : BJP नेता अजीत कुमार ने सुनी जन शिकायतें, अधिकारियों से बात कर…

अंशु झा की रिपोर्ट

Bihar Social Security Pension: पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर! बिहार सरकार...

Bihar Social Security Pension: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले लाभार्थियों के लिए सरकार ने पेंशन भुगतान की तारीख तय कर दी है।...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका, 3 इनामी...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच संगठन को बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी में PhD के लिए...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची विश्वविद्यालय में इस बार पीएचडी प्रवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय में पीएचडी रेगुलेशन...