BJP नेता अजीत कुमार ने सुनी जन शिकायतें, अधिकारियों से बात कर…

मुजफ्फरपुर: राज्य के पूर्व मंत्रियों व BJP के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार गुरुवार को कांटी क्षेत्र के बगाहीं, मुस्तफापुर, सलेमपुर, मिठन सराय, कोठीयापुर गौसी छपरा, साइन भेड़िया एवं साइन राम राय गांव में किसान मजदूर युवा जन संवाद कार्यक्रम चलाया। इस क्रम में BJP नेता ने स्थानीय लोगों की समस्या भी सुना। इस अवसर पर लोगों ने स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली, राशन कार्ड व सामाजिक सुरक्षा पेंशन का मुद्दा अजीत कुमार के समक्ष गंभीरता से उठाया। मौके पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर कई समस्याओं का निदान कराया। उन्होंने ने उपस्थित लोगों से केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा गरीबों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी लिया।

जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित गरीबों ने BJP नेता ने अजीत कुमार से बताया कि मोदी सरकार द्वारा मुफ्त में राशन व नगदी राशी दिए जाने, बीमार व लाचार गरीबों को को मुफ्त में 5 लाख का इलाज की सुविधा, किसान सम्मन निधि, विश्वकर्मा योजना के तहत लघु उद्योग लगाने के लिए पूंजी व औजार की सुविधा, 11 सौ रुपया सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बेटियों को पढ़ने के लिए आर्थिक मदद, गांव के लोगों को पर्याप्त बिजली की सुविधा एवं बेघर को पक्का मकान देने की योजना ने समाज के गरीब तबके के लोगों को व्यवस्थित जीवन जीने के लिए एक बड़ा अवसर दिया है।

यह भी पढ़ें – …तो एससी एसटी और पिछड़े वर्ग के लोगों की पहचान नहीं होती, VIP प्रमुख ने कहा…

ऐसे में समाज के कमजोर तबके के लोगो में मोदी व नीतीश जी के प्रति काफी विश्वास जगह है। इस मौके पर BJP नेता ने अजीत कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज मै जिस गांव में जा रहा हूं वहां के कार्यक्रम में लोगों का बड़ा जूटान यह साबित करता है कि समाज के गरीब तबके के लोगों का मोदी व नीतीश जी के प्रति विश्वास बड़ा है, आने वाले विधानसभा के चुनाव में वे हर हालत में फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनाएगा।

BJP नेता ने राज्य के युवा एवं महिला के लिए नौकरी में 35% आरक्षण एवं नौजवानों के उत्थान के लिए युवा आयोग का गठन किए जाने को ऐतिहासिक बताते हुए कहा की सरकार के इस कदम से महिला एवं युवा वर्ग को काफी लाभ मिलेगा। जन संवाद कार्यक्रम में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व मुखिया अशोक पासवान, रमेश कुशवाहा, संजीत यादव, राम जपु यादव, किशून राम, विजय राम, विनोद मेहरा, राम ईश्वर राम, अजय कुशवाहा, शिवजी कुशवाहा, राजदेव साह, जगबीर पटेल, शत्रुघ्न सिंह, अजीत सिंह, राजा बाबू सिंह, अमित सिंह

सुमन कुमार सिंह, रामसागर चौधरी, प्रभाकर चौधरी, बैद्यनाथ ठाकुर, सुबोध कुशवाहा, सिकंदर राय, कपिल साह, मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र साह, पैक्स अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा, उपेंद्र राय, अमित पटेल, चंदन पटेल, शिव शंकर रजक, संजय यादव,डॉ विनोद राम, उप मुखिया कपिल सहनी, संजीव कुशवाहा उर्फ संजू, राम सोमारी देवी आदि ने जन संवाद कार्यक्रम में महती भूमिका निभाया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   ‘खोपड़ी खोल देंगे’, कैमूर में प्रोफेसर को मिली जान से मारने की धमकी…

Samrat Choudhary Bhimbandh: आदिवासियों के बीच पहुंचे सम्राट चौधरी, समस्याएं सुनीं...

Samrat Choudhary Bhimbandh: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित भीम बांध ईको-पर्यटन क्षेत्र का भ्रमण...

Bihar Social Security Pension: पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर! बिहार सरकार...

Bihar Social Security Pension: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले लाभार्थियों के लिए सरकार ने पेंशन भुगतान की तारीख तय कर दी है।...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका, 3 इनामी...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच संगठन को बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई...