20 को सिवान में PM के दौरे की तैयारी जोरों पर, BJP प्रदेश अध्यक्ष समेत…

सिवान: सिवान के जसौली में PM नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर सारण जिले में एनडीए नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही कई मंत्री सारण जिले के विभिन्न इलाकों में एनडीए की बैठक कर अधिक से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री की रैली में आने का आमंत्रण दे रहे हैं, वहीं गांव-गांव में प्रचार रथ के माध्यम से PM के आगमन की सूचना दी जा रही है। आने-जाने के लिए पर्याप्त संख्या में गाड़ी और बसों का इंतजाम भी किया गया है।

इसी क्रम में मंगलवार को सारण जिला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवांल ने कई स्थलों पर बैठक कर कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में 20 तारीख को जसौली पहुंचने का आग्रह किया। बनियापुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता आनंद शंकर पुछरी बाजार से कई प्रचार रथ को सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवांल के हाथों झंडी दिखाकर ग्रामीण इलाकों में भेजा।

यह भी पढ़ें – CM का बचाव तो लालू-तेजस्वी पर निशाना, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा ‘कांग्रेस 100 सीट पर…’

इस मौके के प्रशंसा जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश का शौर्य बड़ा है और आत्मनिर्भर भारत बना है, जिससे देश के PM के प्रति लोगो का प्रेम बढ़ा है। यह चुनावी सभा नही है, सारण में सौगात की बारिश होगी। हजारों करोड़ के योजनाओं की घोषणा प्रधानमंत्री सारण प्रमंडल के सारण सिवान और गोपालगंज के शहर से ग्रामीण इलाकों में प्रचार अभियान चला कर लोगो को आमंत्रित करने के लिए पूरी कैबिनेट के साथ कार्यकर्ता लगे है। वही भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद शंकर ने कहा कि अधिक से अधिक लोगो तक PM का संदेश पहुचाने के लिए प्रचार रथ घर घर जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   नीतीश के बेटे निशांत नालंदा के इस सीट से लड़ेंगे चुनाव! JDU सांसद ने कहा ‘हमलोग…’

सिवान से कुमार रवि की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!